27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ विभाग मार्च माह से घर – घर भ्रमण कर रोगियों और उनके दुश्मनों को तलाशेगा धारणा यही होगी की ” कहां छुप गये कठोर तुझे तलाशने के लिये घर-घर की ठोकरें खा रहें हैं।जीहां, संचारी रोग नियंत्रण अभियान मार्च माह से चलेगा। एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी की टीमें घर-घर संभावित मरीजों की खोजबीन करेगी। मच्छरों से बचाव और उनसे होने वाले रोगों के बारे में बताएंगी। बुखार, खांसी, श्वास के मरीजों की जानकारी लेंगी।


पहली से 31 मार्च तक चलने वाले अभियान में मच्छर जनित रोगों से विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। घरों के आसपास पानी भराव, गंदगी से बचाव और शुद्ध पेयजल इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, श्वांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे लोगों की जानकारी जुटाएंगी। फाइलेरिया रोगियों की सूची भी तैयार होगी। जन्म-मृत्यु से छूटे लोगों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। गंभीर मरीजों पीएचसी, सीएचसी या जिला अस्पताल भेजे जाएगें। इस अभियान में पंचायती राज, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, उद्यान और सूचना विभाग मिलकर काम करेंगे।


10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा। टीबी रोगी और कुपोषित बच्चों पर नजर रखी जाएगी। उन्हें लगातार खांसी आ रही है या वजन घट रहा है उन्हें चिह्नित कर टीबी की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें इलाज के लिए डाट्स सेंटर भेजा जाएगा। कुपोषित बच्चों को भी खोजकर चिह्नित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के लिये सीएमओ एनडी शर्मा एवं जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार नेंमास्टर प्लान तैयार कर लिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

City News Uttar Pradesh

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी …

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश : विकास कार्यों की गति बने एक्सप्रेस

आचार संहिता लागू होने से पहले बुजुर्गों को मिल जायेगी पेंशन : तैयारी हो गई पूरी

सरोवर सफाई अभियान: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू बन गये “जल योद्धा”

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले : पालिका में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़