City News Uttar Pradesh
बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त बोलेरो में सात लोग सवार थे। जिसमें चार की मौत हो गई। घायलों में दो को कानपुर रेफर किया गया है। जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल
Big accident in Banda: Bolero collides with tree, four killed, three injured

तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बरात रविवार को बदौसा थाना क्षेत्र के कुरहूं गांव गई थी।जयमाल आदि के बाद कुछ बराती बोलेरो से रात करीब एक बजे वहां से गोधनी के लिए निकले। बदौसा थाना के तुर्रा के पास अचानक मवेशी के आ जाने और उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो चालक राजीव नियंत्रण खो बैठा। बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई।

बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल
Big accident in Banda: Bolero collides with tree, four killed, three injured

जिसमें बोलेरो चालक राजीव तिवारी (48) पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी (65) पुत्र सियाराम द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी (70) पुत्र मइयादीन, कैलाशी (54) पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मोहित (22) पुत्र रामदत्त द्विवेदी, शिवशंकर (30) पुत्र माता प्रसाद तिवारी, देवी प्रसाद (36) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर रेफर किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद समस्या: अपना दल और किसानों ने किया चक्का जाम …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की बहार : सीसी रोडों का लोकार्पण एवं किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

City News Uttar Pradesh

डीएम, एसपी नें जेल में बहुचर्चित पूर्व विधायकों मुख़्तार, विजय एवं बृजेश की बैरकों को खंगाला

अवैध कब्जे के खिलाफ बलिया में एक्शन: चार भाइयों का मकान हुआ जमींदोज, खुले आसमान के नीचे रहने को बेबस हुए लोग

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़