- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा में जिलाध्यक्ष पद हथियाने की राजनीतिक जंग छिड़ गई है। “निर्णायक युद्व अब राजधानी पहुंच” गया हैं, वहां “सारे दांव -पेंच और सोर्स सिफारिश का दौर अंतिम चरण” में हैं। वैसे तो 42 नाम हैं लेकिन मंथन अब चार नामों को लेकर चल रहा है। दरअसल मिशन 2024 के चुनावी दृष्टिकोण को देखते हुये भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिला संगठन की बागडोर ऐसे हाथों में देना चाहता है जिसके अंदर हर तरह का राजनीतिक गुण मौजूद हो। “आकर्षक पर्सनाल्टी” हो।

अब आलम यह है की जिलाध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान जिला संयोजक संजय सिंह के अलावा ठाकुर दावेदरों में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नन्ना भी हैं। वहीं ब्राह्मण में जिला उपाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, प्रेम नारायण दिवेदी,धर्मेंद्र त्रिपाठी के अलावा संतोष अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला नें दावेदारी ठोंक रखी हैं। पिछड़ा वर्ग से भाजपा जिला महामंत्री कल्लू राजपूत, पर्दुम्मनरेश आजाद प्रमुख हैं। वैश्य समुदाय से संतोष कुमार संतू, विवेकानंद गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राज के नाम चर्चा में हैं। महिला दावेदारों में महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, ममता मिश्रा का नाम प्रमुख है।

जिला भाजपा की राजनीतिक गलियारे से छन कर आ रही खबरों के अनुसार वर्तमान “भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह नें जिलाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिये एड़ी -चोटी का जोर” लगा रखा है। “इनके समर्थन में जिले के कुछ बड़े जनप्रतिनिधि भी आल्हा -ऊदल बने संजय सिंह की ताजपोशी के लिये प्रदेश संगठन स्तर पर राजनीतिक तलवारें भांज ढाल के रोल” में हैं !
वहीं यदि बैकवर्ड को प्रदेश संगठन तव्वजो देता है तो “पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे एवं कल्लू राजपूत” के सर भी ताज सजा देने की कवायद है ! महिलाओं में प्रभा गुप्ता एवं ममता मिश्रा आमने -सामने है। ब्रह्मण में “बालमुकुंद शुक्ला एवं धर्मेंद्र त्रिपाठी रेस में छलांग” पर हैं। कुल मिलाकर जिलाध्यक्ष का सेहरा किस के सिर सजेगा, इसको लेकर भाजपा में कयासों का दौर गर्म हैं। समझा रहा हैं की एक सप्ताह के भीतर चयन पर प्रदेश संगठन की मुहर लग जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
