City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- धन तेरस नें जलवा बिखेरा, बाजार में लगभग दस करोड़ की हुई बिक्री

  • सलिल यादव 

बांदा। धनतेरस पर खरीद का शगुन पूरा करने को बाजारों में भीड़ उमड़ी। हरेक ने अपने सामर्थ्य के मुताबिक खरीदारी की। इससे लॉकडाउन के बाद से सुस्त पड़े व्यापार में नई जान आ गई। शगुन में लगभग दस करोड़ रुपये का कारोबार हो गया।
धनतेरस की सबसे ज्यादा चमक-दमक सराफा व्यवसाय में रही। तकरीबन तीन करोड़ रुपये का सोना-चांदी सराफा दुकानों से लोगों घरों में पहुंचा। इसी तरह बर्तन और वाहन का व्यापार में भी जबरदस्त उछाल रही। वाहनों का कारोबार चार करोड़ का पैमाना पार कर गया। इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान की भी एक करोड़ से ज्यादा की खरीद-फरोख्त हुई। धनतेरस की धूम देर रात तक बाजार में जारी थी। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने कहीं भी धनधान्य का अभाव आड़े नहीं आने दिया।

हाल ही में आयकर विभाग की कानपुर की टीमों ने यहां के सराफा बाजार में दो दिनों तक की गई छापेमारी से बाजार में काफी सन्नाटा था। कई दिनों तक तो यह कारोबार लगभग पूरी तरह ठप रहा। सराफा व्यवसायी धनतेरस जैसे मौके पर इस कार्रवाई से काफी क्षुब्ध और सहमे थे, लेकिन घरों से कहीं ज्यादा कुबेर भगवान सराफा व्यवसायियों पर मेहरबान रहे।

कल शाम करीब 6 बजे खरीद का मुहूर्त शुरू होते ही धनतेरस का बाजार परवान चढ़ऩे लगा था जो आज देर शाम तक चलता रहा। हर दुकान में ग्राहकों का जमघट रहा। हरेक ने अपनी हैसियत के मुताबिक खरीदारी की। मुख्यालय बांदा शहर सहित जिले की प्रमुख कारोबारी नगरी अतर्रा सहित बबेरू, नरैनी, तिंदवारी, करतल, मटौंध, जसपुरा, बदौसा, चिल्ला, कमासिन, मरका, पैलानी, बिसंडा, ओरन आदि में भी धनतेरस की धूम रही।

धनतेरस पर दुकानें सजाने और बढ़ाने की होड़ में यातायात माह की धज्जियां उड़ गईं। मुख्य बाजार सहित शहर के महेश्वरी देवी रोड, गुरहा कुआं, सदर बाजार, इंदिरा टाकीज तिराहा, मयूर टाकीज रोड, छावनी, गूलरनाका, पंजाब बैंक रोड, स्टेशन रोड, पीली कोठी, अलीगंज, छोटी बाजार, कालूकुआं आदि इलाकों में फुटपाथों तक बढ़ा ली गईं दुकानों से दिनभर और देर रात तक जाम रहा। यातायात रेंगता रहा। सबसे ज्यादा ट्रैफिक की अव्यवस्था ई-रिक्शों से हुई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नें किया आत्ममंथन : जीत की बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

यूपी का पहला ‘स्काई ग्लास ब्रिज’ नहीं करायेगा यमलोक सैर: ‘सुरक्षा की मुहर !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘आस्था की राह’ पर बिछाएंगे ‘विकास’ की चादर: अब चमकेगा ‘कालका धाम’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

Banda- कोरोना का मंडलायुक्त पर हमला, स्वास्थ कर्मचारियों की कमी,54 नये पाजटिव

City News Uttar Pradesh

देश के नवनिर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान : राजेश दीक्षित …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़