28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम अवैध खनन एंव परिवहन पर फिर गरजे, होगा जुर्माना।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बालू,पहाड़ पट्टाधारकों को अवैध संचालन पर सख्त रुख अपनाया है। स्पष्ट रूप से चेतावनी दी हैं कि पट्टा धारक अपने पट्टा क्षेत्र में ही खनन कराएं। ओवरलोडिंग कदापि नहीं होनी चाहिए। बिना प्रपत्र के कोई खनिज वाहन न चलाएं। अन्यथा कड़ी कानूनी कार्यवाई की गाज गिरेगी। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पट्टाधारकों की बैठक में अवैधानिक खनन एंव परिवहन की शिकायतों पर डीएमबहुत खफा थे। स्पष्ट शब्दों में अपने कड़े तेवर दिखा दिये। कहा कि खनन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का संचालन ठीक से करें। रॉयल्टी और किस्त आदि समय से ऑनलाइन जमा हो जाना चाहिये।

प्रतिबंधित मशीनों लिफ्टर आदि का प्रयोग खनन में कदापि वह बर्दाश्त नहीं करेगें। पर्यावरण स्वच्छता प्रमाणपत्र की शर्तों का उल्लंघन न हो। डीएम ने कहा कि ओवरलोड पाए जाने पर 25 हजार रुपये प्रति वाहन पेनाल्टी की जाएगी। पट्टाधारकों ने डीएम को बताया कि किसान एग्रीमेंट करने के बाद भी बालू के वाहन निकालने में रोड़ा अटका रहे हैं।

कई किसान एग्रीमेंट के बाद दूसरों को खेत/जमीन बेच देते हैं। इससे विवाद हो रहा है। डीएम ने पट्टाधारकों से कहा कि रास्ता सरकारी है तो मुहैया कराया जाएगा। व्यक्तिगत होने पर पट्टाधारक अपने स्तर से मामला सुलझाएं। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह व खनिज अधिकारी सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए की जाए पैरवी : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

मुफ्त बिजली की ओर ‘बढ़’ रहा बांदा: घटेगा बिजली बिल, मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

Kisan Mahapanchyat : अखिलेश यादव बोले-यूपी में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा …

अध्यक्ष मालती व अंकित का ‘नववर्ष’ पर संदेश: ‘स्वच्छ-सुंदर बांदा’ बनाने का किया ‘आह्वान’

City News Uttar Pradesh

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

मंडल मुख्यालय 23 साल बाद भी ‘बदहाल’: होमगार्ड ‘संभाल’ रहे मोर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़