- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य में सूखे की स्थिति के सर्वेक्षण के लिए हर जिले में एक टीम तैनात करने के निर्देश एवं जिलाधिकारियों से एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट तलब के आदेश की सराहना की है।

उन्होंने कहा की बांदा जिला में सावन माह तक छुट -पुट बारिश हुई। इससे किसान खेतों में बुवाई नहीं कर पाया। दूसरी ओर मध्य प्रदेश औऱ हरियाणा प्रांतों के बांधों से छोड़े गये पानी से केन औऱ यमुना में बाढ़ की तबाही रही। किसानों नें तिंदवारी बबेरु क्षेत्र में तटीय इलाकों में जो बोया वह नष्ट हो गया।

पूर्व विधायक सिंह नें बयान में बताया कि मुख्यमंत्री ने सूखे से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए एक बड़े निर्णय के तहत सर्वेक्षण के आदेश दिए हैं। इसके तहत सूखे से परेशान किसानों को राहत देने के लिए सभी लगान एवं ट्यूबवेल के शुल्क की वसूली भी स्थगित रहेगी। साथ ही ट्यूबवेल के कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे। विधायक दलजीत नें कहा कि चालू वर्ष में मानसून न आने के कारण चित्रकूटधाम मंडल सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। बारिश ना होने के चलते किसान बहुत परेशान हैं।

किसान हर दिन बारिश का इंतजार करते रहे पर पर्याप्त से बहुत कम बरखा हुई। धान की खेती पर खासा विपरीत असर पड़ा है। खेती में खासा असर पड़ रहा है, तिल, ज्वार, मूंग, उड़द की बुवाई हो ही नहीं सकी। पिछड़ गयी।बची खुची यह फसल बाढ़ निगल गई। विधायक दलजीत नें कहा है की सूखा एवं बाढ़ दोनों की तबाही से यहां का किसान तबाह हुआ है। मुख्य मंत्री द्वारा सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर तलब करनें से आपदा से जूझ रहे किसानों को लाभ होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
