28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई "सख्ती":काम में न हो"मस्ती"
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई “सख्ती”:काम में न हो”मस्ती”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जल जीवन मिशन एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ संचालित परियोजनाओं की गुरुवार को यहां समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री के तेवर अधिकारियों के रवैये के प्रति काफी तीखे नजर आये। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तय समय सीमा में कार्ययोजना प्रगति सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई "सख्ती":काम में न हो"मस्ती"
Jal Shakti Minister Ramkesh showed “Strictness” in Jal Jeevan Mission review: Don’t be in work “Fun”

जल जीवन मिशन की बैठक में राज्य मंत्री रामकेश की कार्यों के क्रियांवयन के प्रति जो सख्ती नजर आई उससे अधिकारी भी “सहमे” नजर आये। स्वाभाविक भी था क्योंकि बदले -बदले “सरकार” नजर आ रहे थे।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई "सख्ती":काम में न हो"मस्ती"
Jal Shakti Minister Ramkesh showed “Strictness” in Jal Jeevan Mission review: Don’t be in work “Fun”

उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खटान एवं अमली कौर परियोजना की सघन समीक्षा की। कहा “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की गति बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिले के ग्रामीण इलाकों में घर-घर नल पहुंचाने का काम गति नहीं पकड़ेगा तो इंजीनियरों के खिलाफ कार्यवाही होगी। गांव-गांव में काम को गति देने के लिए फील्ड में उतरना पड़ेगा।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई "सख्ती":काम में न हो"मस्ती"
Jal Shakti Minister Ramkesh showed “Strictness” in Jal Jeevan Mission review: Don’t be in work “Fun”

निगरानी करने के साथ, जिला प्रशासन का सहयोग और ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें करनी होंगी। उन्होंने इंजीनियरों से नल कनेक्शनों के बारे में सवाल पूछे। अधिशासी अभियंताओं को टाइम मैनेजमेंट कर काम करने की सलाह दी। कहा की अगर आप लोग सिर्फ समस्या बतायेंगे तो समस्या का समाधान कभी नहीं हो पाएगा।

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई "सख्ती":काम में न हो"मस्ती"
Jal Shakti Minister Ramkesh showed “Strictness” in Jal Jeevan Mission review: Don’t be in work “Fun”

जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग योजना से जुड़े गांवों में योजना पूरी होने के बाद भी यदि सभी घरों में नल कनेक्शन नहीं मिले तो एजेंसियों को बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभाग मुकदमा भी दर्ज होगा। जांच और कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

City News Uttar Pradesh

कबाड़ की दुकान में फिर मिलीं 1268 सरकारी किताबें, स्कूली बच्चों को बांटी जानी थी मुफ्त, कबाड़ी को भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

City News Uttar Pradesh

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी

City News Uttar Pradesh

जेल में खेल? रिहाई के दिन वेंटिलेटर पर पहुंचा कैदी, डॉक्टरों के बयान उलटे, रहस्यों में दफन सच !

City News Uttar Pradesh

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़