28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो साल से विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और कानपुर के सरसौल में ले जाकर धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, एक फरार है। गिरफ्तार होने वालों में पांच एक ही परिवार के हैं।

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार
Love Jihad Case in Banda: Girl raped on the pretext of marriage, seven arrested

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के अतर्रा चुंगी निवासी जावेद से नजदीकी संबंध थे। एक सितंबर को युवती घर से साइबर कैफे जाने की बात कहकर निकली थी। वहां उसे जावेद मिला। जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर कानपुर के सरसौल ले गया। जावेद के साथ उसके परिवार के लोग भी साथ में थे।

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार
Love Jihad Case in Banda: Girl raped on the pretext of marriage, seven arrested

गुरुवार को किसी तरह युवती सरसौल से भागकर घर पहुंची और स्वजन को बताया कि जावेद और उसके परिवार के लोग धर्मान्तरण के लिए दबाव बना रहे थे। कोतवाली में तहरीर के बाद एसपी अभिनंदन ने एसओजी टीम को लगाया।

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार
Love Jihad Case in Banda: Girl raped on the pretext of marriage, seven arrested

पुलिस टीम ने जावेद, उसके भाई तौफीक, आशिफ, मां बेबी, मर्दननाका निवासी इशरत समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिनंदन ने बताया कि धर्मान्तरण के लिए दबाव बनाने में अवंती नगर के दिनेश यादव और खाईंपार निवासी सुनील गुप्ता का भी सहयोग था। इनको भी गिरफ्तार किया गया है। आफताब उर्फ नूर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जावेद पीड़िता को दो वर्ष से जानता था और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बलिया में कोरोना का दंश : पंचायत चुनावों के बाद गावों में फैला कहर, बढ़े संक्रमित …

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में पीएम जन औषधि परियोजना का लगा मिनी स्टॉल: जनता को बताया लाभ

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

City News Uttar Pradesh

भूसा दान महाअभियान : गौशालाओं के लिए दान किया पचास कुन्तल भूसा, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चलाया गया अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़