City News Uttar Pradesh
ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन,जल शक्ति मंत्री मुख्य अथिति रहे मौजूद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विकासखंड के ग्राम तेरही माफी में पुरातन, पारंपरिक, बांके बिहारी जलविहार मेला के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन कर मंत्र मुक्त कर दिया।

ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन
Historic riot organized: Famous wrestlers showed wrestling art

दो दिवसीय बाकी बिहारी जलविहार मेला के अंतिम दिन बुधवार को आयोजित ऐतिहासिक दंगल का शुभारंभ स्वामी परमेश्वर दास महाराज द्वारा हनुमान जी की पूजा के साथ किया गया। यहां फतेहपुर, आगरा, दिल्ली, हमीरपुर, प्रतापगढ़, बनारस, भोपाल सहित देश के कोने-कोने से आए नामी-गिरामी पहलवानों द्वारा कुश्ती कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर रवि पहलवान दिल्ली तथा वीरेंद्र पहलवान हमीरपुर, लोहा पहलवान दिल्ली तथा अनूप पहलवान आगरा, अंकित कानपुर तथा अशोक फतेहपुर, हुकुम हमीरपुर तथा चुना पहलवान दिल्ली की कुश्ती ने सभी को रोमांचित कर दिया।

ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन
Historic riot organized: Famous wrestlers showed wrestling art

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जलविहार तालाब का सुंदरीकरण करने की घोषणा की और कहा कि 300 साल पुराने इस ऐतिहासिक, पारंपरिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के हम सभी गवाह हैं। इस तरह की सांस्कृतिक धरोहरें हम सब को गौरवान्वित करती हैं। दंगल का संचालन राम भवन पहलवान ने की जबकि कुश्तियों का नामांकन डॉक्टर चंद्रमौलि श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

ऐतिहासिक दंगल का हुआ आयोजन : नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का दिखाया प्रदर्शन
Historic riot organized: Famous wrestlers showed wrestling art

इस अवसर पर पूर्व प्रधान तेरहीमाफी तथा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ राजनारायण द्विवेदी, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्री प्रसाद त्रिपाठी, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलवान सिंह, ब्लाक प्रमुख जसपुरा प्रतिनिधि महेश निषाद,चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, पूर्व प्रधान जौहरपुर सानू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयकरण वर्मा, सिंघौली प्रधान अरुण कुमार शुक्ला, लौमर प्रधान योगेंद्र तिवारी, नवीन श्रीवास्तव, मटौंध प्रधान धर्मेंद्र सिंह, शिव मोहन सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौलाना नजीब अहमद एवं कुनबे नें अवैध तरीके से अर्जित की 10 हजार बीघा जमीन? राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आशंका?

City News Uttar Pradesh Desk

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता का महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण अभियान

कोरोना का प्रकोप : यूपी में बढ़ी और सख्ती, अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया का होगा जुर्माना …

Banda – खाद बन गयी है ईद का चाँद, किसान परेशान

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा डीएम की पहल:दुनिया में अपनी शान खो रहा है बांदा का शजर पत्थर फिर बनेगा मिसाल,जानिये इतिहास।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़