30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान
उत्तर प्रदेश

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य मंत्री खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के किसानों के लिये वरदान साबित होगी। सोलर फेंसिंग के तहत सौर ऊर्जा व बैटरी लगाने का खर्च 1.43 लाख प्रति हेक्टेयर आता है। सरकार लघु सीमांत किसानों को योजना के दायरे में रखते हुए लागत पर 60 फ़ीसदी अनुदान देगी। 12 वोल्ट का करंट पशु और मानव दोनों के लिए नुकसानदायक नहीं है। इससे पशुओं पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा और वह खेत की तरफ नहीं आएंगे।

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान
CM Farm Security Scheme will be a boon for Bundelkhand: Will get grant

पशुओं के बाड़ को छूते ही सायरन बजेगा तो दूर भाग जाएंगे। वही इससे आसपास के किसानों को भी लाभ मिलेगा। छुट्टा व जंगली पशुओं से किसान की फसल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत सोलर फेंसिंग योजना को पहले चरण में बुंदेलखंड के 7 जिलों में लागू करने की तैयारी है। यहां पर किसान छुट्टा पशुओं से ज्यादा परेशान है।

सीएम खेत सुरक्षा योजना बुंदेलखंड के लिये बनेगी वरदान : मिलेगा अनुदान
CM Farm Security Scheme will be a boon for Bundelkhand: Will get grant

पहले चरण में ₹50 करोड़ की बजट की तैयारी है। किसान को इस प्रोजेक्ट के तहत बैटरी, वायर, खम्भे, स्टार्टर ,सोलर पैनल व सायरन लगाना होगा. तार कसने के लिए खंभे की एक दूसरे से दूरी 5 मीटर की होनी चाहिए. वहीं जमीन से तार डेढ़ मीटर से 2.10 मीटर ऊंचाई पर क्षैतिज तारों की 7 से 9 लाइने लगाई जाएंगी। एक हेक्टेयर में 400 मीटर तार की बाड़ लगानी होगी जिन किसानों ने सोलर पंप योजना का लाभ लिया है उन्हें यह प्लांट लगाने में आसानी होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश को आया गुस्सा : महाराजा खेत सिंह की शीघ्र लगेगी अब नई मूर्ति

श्री राम दरबार मंदिर में सीताराम विवाह का आयोजन 6 दिसंबर को

City News Uttar Pradesh

लापता बच्चे की रहस्यमयी मौत: पांच दिन बाद खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें दर्ज की बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें जारी की अपील : हाथी पांव से मुक्ति में करें सहयोग

City News Uttar Pradesh

बांदा का अमन हत्याकांड : आठ की जमानत अपील नामंजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़