- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। धर्मनगरी काशी का अगर आप दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन हवाई अड्डे से आपको कोई सस्ती फ्लाइट नहीं मिल रही है या आपको समझ में नहीं आ रहा है कि किस फ्लाइट के जरिए वाराणसी जा सकते हैं तो आपको बता दें कि आपकी समस्या दूर हो गई है, क्योंकि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से एक नई फ्लाइट शुरू हुई है जो आपको लखनऊ से सीधा वाराणसी लेकर जाएगी. इसका किराया भी बेहद कम रखा गया है।

अमौसी एयरपोर्ट के प्रवक्ता रुपेश के मुताबिक लखनऊ हवाई अड्डे से एलाइंस एअर की लखनऊ और वाराणसी के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन हो गया है.इस फ्लाइट का संचालन एलाइंस एअर कर रहा है। लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के प्रवक्ता रुपेश ने बताया कि एलाइंस एअर की यह उड़ान लखनऊ और वाराणसी के बीच लिए यात्रियों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी से वाराणसी के लिए यह दूसरी उड़ान है। इंडिगो एयरलाइंस भी वाराणसी के लिए उड़ान का संचालन करती है. एलाइंस एअर की फ्लाइट का टिकट 2813 रुपए से शुरू है।
– एलाइंस एअर ने जारी किया शेड्यूल
रुपेश ने बताया कि एलाइंस एअर सप्ताह में पांच बार लखनऊ से वाराणसी के लिए उड़ान भरेगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को एलाइंस एअर की यह फ्लाइट लखनऊ से 18:55 बजे प्रस्थान करेगी और 19:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी जबकि शनिवार को फ्लाइट 17:55 बजे प्रस्थान करेगी और 18:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
