City News Uttar Pradesh
सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल
उत्तर प्रदेश

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा अस्थाई गौशाला भूरेडी, विकासखंड बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दो केयरटेकर उपस्थित मिले। गौशाला में गोबर उठाने का कार्य किया जा रहा था मौके पर भूसे का स्टाक नहीं पाया गया। केवल दो ट्राली पुआल पाया गया ,जो पशुओं को खिलाया जा रहा था। गौशाला में पुआल स्टाक में रखने की भी व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन पुआल की ट्राली आकर के पुआल उतारती हैद्य 1 सप्ताह पूर्व तक मूंगफली का भूसा मिल जाता था किंतु अब मूंगफली का भूसा भी नहीं पाया गया।

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल
CDO did surprise inspection of temporary cowshed, revealed open arrangements

पशुओं के पीने के लिए समरसेबल नया स्थापित किया गया है। पानी की टंकी साफ पाई गई। एक स्थाई ट्रेन सेट बनाया गया है जिसकी लंबाई 25 मीटर और चैड़ाई 28 मीटर है। इसके अतिरिक्त 100 फीट लंबा 14 फीट चैड़ा अस्थाई सैड भी पन्नी से बनाया गया हैद्य गौशाला में तार की फेंसिंग है। इस गौशाला में 370 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें से 271 पशुओं का टीकाकरण कराया गया है शेष का टीकाकरण कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तत्काल व्यवस्था कराएं। 3 पशु अस्वस्थ पाए गए जिन को इलाज के लिए अलग बड़ा बनाकर रखने के निर्देश दिए गए। गौशाला में गोवंश के बच्चों को संरक्षित करने के लिए अलग वाला नहीं बनाया गया है। जिस की आवश्यकता है। मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं पाया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा के तीन संयंत्र नए स्थापित किए गए हैं।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बीसी ग्रुप की ‘महाठगी’ से ‘सहमा’ बांदा : पुलिस ने पकड़े मास्टरमाइंड, 4.5 लाख कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने खोला भूमाफियाओं का राज़: कहा- मैदान, मिल और मरीजों की जिंदगी को खतरा

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता का खेलों के प्रति झलका प्रेम: खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट किट

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

गोशाला से गोवंशी पशुओं को बेसहारा छोड़ना पड़ा महंगा, डीएम ने चार प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने के दिए निर्देश

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़