23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त और डीएम साहब करिये सख्ती : कोरोना का कहर में लुट रहा मरीज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की सुनामी अपने कहर पर आमादा हैं। इस संक्रमण काल में लुटेरे सक्रिय हो गये हैं। आयुक्त दिनेश सिंह और बांदा डीएम आनंद सिंह कोरोना से बचाव के लिए संसाधन की उपलब्धिता पर पूरी तत्परता बरत रहें हैं फिर भी मरीज लुट ही जाता हैं। दवाओ की कालाबाजारी तो हो ही रहीं हैं। प्राइवेट एंबुलेंस वाले भी लुट की बहती गंगा में जमकर गोते लगा रहें हैं।


जनपद में ऐसा नहीं है कि सरकारी एंबुलेंस नहीं हैं। 108 की करीब 23 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। इसके अलावा तीन एलएस एंबुलेंस हैं। जो मरीजों को रेफर होने पर लंबी दूरी कानपुर व अन्य जगह लेकर जाती हैं। लेकिन इस समय कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 12 एंबुलेंस लगाई गई हैं। करीब 11 एंबुलेंस सामान्य मरीजों को लाने ले जाने में लगी हैं। मरीजों की संख्या भी इस समय अस्पतालों में ज्यादा देखने को मिल रही हैं। किसी को सांस लेने में दिक्कत है। तो किसी मरीज को बुखार व ऑक्सीजन की कमी है। ऐसी स्थिति में मरीज रोजाना रेफर भी ज्यादा हो रहे हैं। इससे सरकारी एंबुलेंस खाली नहीं मिलती हैं। इसका फायदा प्राइवेट एंबुलेंस वाले उठा रहे हैं। करीब 30 निजी एंबुलेंसों का संचालन हो रहा है। बिना पॉजिटिव वाले मरीजों को भी बांदा से चित्रकूट ले जाने में 10 से 11 हजार रुपये तक ऐंठे जा रहे हैं।

जबकि वहां की दूरी महज 100 किलोमीटर के भी अंदर है। इतना ही नहीं संभावित संक्रमितों के दम तोड़ने पर शव को स्थानीय स्तर पर छोड़ने जाने में तीन से चार हजार रुपये ले रहे हैं। पीड़ित स्वजन का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी यदि इस मनमानी पर अंकुश लगाएं तो पीड़ितों को राहत मिल सकती हैं।

आयुक्त और डीएम साहब करिये सख्ती : कोरोना का कहर में लुट रहा मरीज 2
सीएएमओ एनडीशर्मा दावा करते हैं कि सरकारी एंबुलेंस जिले में पर्याप्त संख्या में हैं। अभी तक ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। इसके बाद भी संबंधित लोगों को इसको पता कराकर कार्रवाई कराने के लिए कहा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

बांदा में पहले दिन शांतिपूर्ण निपटा पुलिस इन्तहांन : डीएम-एसपी रहे मोबाइल

अशोक त्रिपाठी का छात्र संघ चुनावों पर जोर: बोले लोकतंत्र नींव की मजबूती जरूरी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग की सख्ती ‘फुस्स’: पंद्रह माह बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, क्यों ‘चुप’ है सिस्टम ?

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख का हुआ जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़