City News Uttar Pradesh
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया
उत्तर प्रदेश

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज के लिए चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या करने में दोषी पति को न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी ने आजीवन कारावास व 83 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। लोक अभियोजक शिवकुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर निवासी कमलेश ने अपनी पत्नी पूनम को 50 हजार रुपये व एक बाइक की मांग को लेकर घटना के छह माह पहले घर से निकाल दिया था।

पत्नी एवं बेटे के दुर्दान्त हत्यारे को आजीवन कारावास एवं 55 हजार का अर्थदंड

आरोपी ने 12 अक्तूबर 2019 को अपनी पत्नी पूनम के मायके देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव आकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका पूनम के पिता महोखर गांव निवासी रामराज वर्मा ने कोतवाली देहात में हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास : दहेज के लिए चाकू से गोदकर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया
Life imprisonment to husband for murder of wife: He was stabbed to death for dowry, court also imposed fine

इसकी विवेचना तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र ने की थी। साक्ष्यों का संकलन कर न्यायालय में 25 नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। लोक अभियोजक शिवकुमार की प्रभावी पैरवी एवं कोर्ट मोहर्रिर योगेंद्र व पैरोकार संदीप सिंह के अथक प्रयासों से दोषी कमलेश अहिरवार को न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी अनु सक्सेना ने आजीवन कारावास व 83 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम नें चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देशभक्ति के रंग मे “आनन्द मय” बनाया…

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग बाल- बाल बचे : उनकी कार को रोडवेज बस से लगी टक्कर

Banda : अब बुंदेलखंड में संक्रामक रोगों की ओपीडी सेवा मेडिकल कालेज में शुरू…

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

City News Uttar Pradesh

झांसी- बांदा – प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालन

Banda- गरीबों के लिऐ जन आरोग्ययोजना महत्व पूर्ण: डीएम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़