28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !
उत्तर प्रदेश

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के बुंदेलखंड के सभी जिलों में हवा जहरीली है। जालौन छलांग पर है। नियंत्रण के कोई प्रयास धरातलीय नहीं है !सुप्रीम कोर्ट, केंद्र और प्रदेश सरकारों की तमाम कवायदों के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। ठंड के दस्तक देते ही इसमें और वृद्धि होगी। उधर, दीपावली की आतिशबाजी इसे और बढ़ा सकती है।

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !
The air of all the districts of Bundelkhand including Banda is poisonous: Jalaun tops!

ताजा स्थिति यह है कि बुंदेलखंड में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण जालौन जिले में है। यहां की एक्यूआई 164 है। चित्रकूटधाम मंडल में हमीरपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां एक्यूआई 159 मापी गई है। बांदा और चित्रकूट का एक्यूआई 155 और महोबा का 157 है। एक्यूआई का मानक अधिकतम 100 है। ये आंकड़े वायु गुणवत्ता सूचकांक संबंधी वेबसाइट ‘आईक्यू-एयर’ की रिपोर्ट के हैं। मौजूदा में पर्यावरण की यह स्थिति सेहत के लिए हानिकारक है।

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !
The air of all the districts of Bundelkhand including Banda is poisonous: Jalaun tops!

मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. करन राजपूत बताया कि वायु प्रदूषण से ब्रांकाइटिस का खतरा रहता है। श्वांस नली में सूजन आ सकती है। फेफड़े तक आक्सीजन पहुंचने में अवरोध होने पर सांस फूलने लगती है। प्रदूषण से अस्थमा, सीओपीडी रोगियों को ज्यादा दिक्कत होती है। जुकाम, जिस्म में दाने पड़ना, छींके आना, खांसी, हृदय रोग की भी समस्या हो सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करन हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: कातिलों पर चला न्याय का हथौड़ा, तीन दरिंदों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट : बबेरू इलेवन को हरा कर नोयडा पहुंचा सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें सुने मामले : बिजली विभाग पर ठोंका 22 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “आपका सेवक आप के द्वार”, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी ने विपक्ष को लिया आड़े हांथो, बोले- दुनिया में पीएम मोदी के कामों को मिल रहा सम्मान, पर विदेशी जूठन पर पलने वालों के पेट में दर्द …

City News Uttar Pradesh

व्यापारियों नें मनाई भामाशाह की जयंती : व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा के साथ उद्यमी सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़