City News Uttar Pradesh
यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे
उत्तर प्रदेश

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के एक दर्जन विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा।

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे
UP: SP National President Akhilesh Yadav met Governor Anandiben Patel, said – false cases are being filed against Azam Khan

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन विधायक आज राजभवन पहुंचे। इन सभी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आए अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने आज 12 विधायकों के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमने आज राज्यपाल से भेंट कर हमारी पार्टी के नेता तथा वरिष्ठ विधायक आजम खां (Azam Khan) के मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार आजम खां के खिलाफ दमन वाली नीति अपना रही है। उनके खिलाफ लगातार झूठ फैलाया जा रहा है।

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे
UP: SP National President Akhilesh Yadav met Governor Anandiben Patel, said – false cases are being filed against Azam Khan

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आजम खां के मामले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिकायत की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आजम खां पर लगातार झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उनके साथ घोर अन्याय हो रहा है। इतना ही नहीं उनके परिवार को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। रामपुर में शिक्षा के बड़े केन्द्र बन चुके जौहर विश्वविद्यालय को भी निशाना बनाया जा रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बड़ा आरोप : खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी योगी सरकार …

City News Uttar Pradesh

Banda- खेती में दगा मिला, किसान के प्राण ऩे छोड दिया साथ, दें गया बीज दगा !

City News Uttar Pradesh

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम योद्धा बनी विजेता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़