
- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव में “बांदा सदर सीट” की “तस्वीर” अब लगभग “साफ” होती दिख रही है। “सपा-कांग्रेस” गठबंधन में यह “सीट” कांग्रेस के “खाते” में जाना “तय” माना जा रहा है। इसके पीछे केवल “सीटों का बंटवारा” नहीं, बल्कि “सोचा-समझा” जातीय समीकरण है।
“तर्क” यह है कि सपा जिले की “दो अन्य सीटों” पर “जातीय संतुलन” साध रही है। “बबेरू से पिछड़ा वर्ग और तिंदवारी से क्षत्रिय प्रत्याशी” उतारने की तैयारी है। ऐसे में “सदर” से “सवर्ण प्रत्याशी” उतारना “गठबंधन” के लिए “रणनीतिक मजबूरी” बन जाती है। कांग्रेस इसी “गणित” पर “चल” रही है और उसकी “पहली पसंद ब्राह्मण, दूसरी क्षत्रिय” है। कांग्रेस के “टिकट” को लेकर जो “त्रिकोणीय संघर्ष” दिख रहा है, वह भी “आकस्मिक” नहीं है।
संजीव अवस्थी खेरवा का “नाम” फिलहाल “सबसे आगे” होने की “चर्चा” है। वह “निष्ठावान कांग्रेसी और निर्विवाद” हैं ! वह एक बार पहले भी नरैनी विधान सभा से “कांग्रेस के टिकट” पर “चुनाव लड़” चुके हैं। उनके पास “चुनावी अनुभव और हाईकमान” तक “सीधी पहुँच” दोनों बताई जाती है। चर्चाओं के अनुसार “ब्राह्मण चेहरे के रूप में जातीय समीकरण” में उन्हें “फिट” माना जा रहा हैं।
दूसरी ओर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित “संगठन” की “बेजोड़ ताकत” हैं। जिलाध्यक्ष होने के नाते “बूथ स्तर” तक उनकी “पकड़” है, “लगातार सक्रियता” उन्हें “टिकट” के “निर्णायक मोड़” पर पहुंचा दे तो आश्चर्य नहीं होगा। “तीसरे दावेदार” पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू हैं। पूर्व सांसद भीष्म देव दुबे के “पुत्र” और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहते हैं।
राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस की यह रणनीति “दोहरे लाभ” की है। एक ओर “ब्राह्मण प्रत्याशी” उतारकर वह भाजपा के परंपरागत “सवर्ण वोट बैंक में सेंध” लगाना चाहती है, दूसरी ओर गठबंधन के तहत “पिछड़ा-क्षत्रिय-सवर्ण” का “संतुलन” बनाकर “हर वर्ग” को “साधना” चाहती है।
अब “सवाल” यह उठता है की “क्षत्रिय जाति से उपयुक्त कन्डीडेट” का “अभाव झेल” रही “कांग्रेस” का क्या “ब्राह्मण कार्ड” सदर में चलेगा। बीते चुनावों में “सदर सीट” पर “जातीय ध्रुवीकरण” निर्णायक रहा है। राजनीति विश्लेषक मानते हैं की यदि सपा का “पिछड़ा-मुस्लिम वोट” कांग्रेस के “ब्राह्मण प्रत्याशी” के साथ “जुड़ता” है तो “समीकरण मजबूत” होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
