30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की 'ताकत' से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़
उत्तर प्रदेशराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की ‘ताकत’ से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू की सियासत में 2027 का “चुनावी तापमान” अभी से “बढ़ता” दिखाई देने लगा है। मरका गांव में समाजवादी पार्टी विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित “पीडीए जन पंचायत “में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी। मंच से विधायक ने “पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग” को “लामबंद” करते हुए 2027 में “सत्ता परिवर्तन” का खुला राजनीतिक संदेश दिया।विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की 'ताकत' से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़उन्होंने कहा कि “पीडीए की ताकत के दम पर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा का सूपड़ा” साफ होगा। जन पंचायत में विधायक विशंभर सिंह यादव के “तेवर खासे आक्रामक” रहे। उन्होंने कहा कि “पीडीए ही सत्ता परिवर्तन की असली ताकत” बनेगा। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की “आवाज आगे भी मजबूती” से “उठाती” रहेगी।विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की 'ताकत' से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़विशंभर यादव ने कार्यकर्ताओं से “सिर्फ सभाओं तक सीमित न रहने, बल्कि गांव-गांव” जाकर “पीडीए का संदेश” पहुंचाने का आह्वान किया। उनका निशाना साफ तौर पर “आगामी विधानसभा चुनाव” और “संगठन को जमीनी स्तर” पर “मजबूत” करने की “रणनीति” पर रहा। जन पंचायत में जुटी भीड़ ने बबेरू विधानसभा क्षेत्र में “सपा के शक्ति प्रदर्शन” का संकेत दिया। विधायक ने “पीडीए को केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक भागीदारी और सत्ता परिवर्तन” का “आधार” बताया।विधायक विशंभर की हुंकार: पीडीए की 'ताकत' से बनेगी सपा सरकार, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ़मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि “पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि बदलाव की जमीन तैयार करने वाला अभियान” है। उन्होंने भाजपा सरकार पर “पिछड़ों और दलितों” की “अनदेखी” का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में “पीडीए की एकजुटता सत्ता परिवर्तन” की “वजह” बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “गांव-गांव” तक पहुंचकर “पीडीए” का संदेश मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक विशंभर सिंह यादव ने “पीडीए” के मुद्दे को केंद्र में रखकर न केवल अपनी राजनीतिक दिशा स्पष्ट की, बल्कि कार्यकर्ताओं को 2027 की “लड़ाई” के लिए तैयार रहने का “संदेश” भी दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे दुकानदार, उचित मूल्यों से अधिक वसूल रहे है दाम …

महानायक बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि कांग्रेसियों ने ‘विचारों’ को किया ‘आत्मसात’ !

विधायक प्रकाश नें ली क्लास : पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर खफा ! …

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़