
- शरद मिश्रा
बांदा। प्रख्यात “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ राजनेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम” की जयंती कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने ‘बाबू जगजीवन राम’ के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि बिहार के भोजपुर में जन्मे बाबू जगजीवन राम बचपन से ही “असाधारण प्रतिभा” के धनी थे। सामाजिक विषमताओं के बीच संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र में श्रम मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ, जो उनके नेतृत्व और क्षमता का परिचायक है।

महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि बाबू जगजीवन राम दलित समुदाय से होने के बावजूद अपनी योग्यता और जनसेवा के बल पर 1952 से 1984 तक लगातार आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने रेल मंत्री, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। कांग्रेस नेता शिवबली सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम समता मूलक समाज के प्रबल पक्षधर थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडे धीरू,के पी सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
