City News Uttar Pradesh
शीत लहर औऱ ठंडी का 'सितम' परवान की ओर : दिखाने लगा 'जलवा'
उत्तर प्रदेश

शीत लहर औऱ ठंडी का ‘सितम’ परवान की ओर : दिखाने लगा ‘जलवा’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शीतलहर और सर्दी का ‘सितम’ बढ़ता जा रहा है । यह अपना ‘जलवा’ दिखाने लगा है। दोपहर को निकली हल्की धूप भी गलन और ठंड के सामने बेअसर रही। सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग आग सेंकते नजर आए। बांदा का न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शीत लहर औऱ ठंडी का 'सितम' परवान की ओर : दिखाने लगा 'जलवा'

शनिवार को दोपहर तक ‘धूप’ नजर नहीं आई। कोहरे की ‘धुंध’ छाई रही। दृश्यता भी कमजोर रही। तमाम वाहन चालक ‘लाइट’ जलाकर निकले। दिन चढ़ने के साथ कुछ कोहरा छटा तो हल्की धूप निकल आई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

शीत लहर औऱ ठंडी का 'सितम' परवान की ओर : दिखाने लगा 'जलवा'

कुछ देर बाद फिर धूप नदारद हो गई। सर्द हवाओं के चलते पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने की लोग जुगत करते रहे। शाम होते ही कोहरे संग सर्द हवाओं से फिर लोग ठिठुरने लगे। रात 10 बजे के बाद जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आए। घरों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक जगहों पर लोग अलाव तापते ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए।

ठंड का प्रहार: बर्फीली हवाओं ने 'रुतबा' जमाया, सूर्य ढलते ही 'तापमान' धड़ाम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने से ठंड और गलन में इजाफा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क रहा है। अभी ठंड ऐसी ही रहेगी। रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को भी कोहरा और हल्की धूप निकलने की संभावना है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में बाढ़ का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

बांदा में निकाय चुनाव : टिकट के दावेदारों की सरगर्मियां हो गई तेज

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : छाबी तालाब के पानी की जांच, मछलियों पर क्यों आई आंच ? …

अतर्रा कस्बे के “अत्रि” नगर में जलभराव की “अति”: टेंडर में भी “ठेंगा”

City News Uttar Pradesh

बांदा : धारदार हथियार से हमलावर डेढ़ माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर …

ब्रेकिंग न्यूज़