City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'नगर सुंदरीकरण' को 'रफ़्तार': जिला परिषद चौराहा बनेगा 'मॉडल'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘नगर सुंदरीकरण’ को ‘रफ़्तार’: जिला परिषद चौराहा बनेगा ‘मॉडल’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की तस्वीर और तक़दीर बदलने की दिशा में नगर पालिका परिषद का निरंतर प्रयास ‘परवान’ चढ़ है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के नेतृत्व में चल रहा नगर सुंदरीकरण अभियान केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरता साफ़ दिखाई देता है।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'नगर सुंदरीकरण' को 'रफ़्तार': जिला परिषद चौराहा बनेगा 'मॉडल'

इसी क्रम में शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण जिला परिषद चौराहा को ‘नया स्वरूप’ देने की तैयारी ‘तेज़’ हो गई है। यह चौराहा अब सिर्फ़ ट्रैफिक का केंद्र नहीं, बल्कि मुख्यालय की ‘नई पहचान’ बनेगा।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'नगर सुंदरीकरण' को 'रफ़्तार': जिला परिषद चौराहा बनेगा 'मॉडल'

सुंदरीकरण कार्य को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी के साथ जिला परिषद चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चौराहे की वर्तमान स्थिति, ट्रैफिक दबाव, पैदल यात्रियों की सुविधा, सौंदर्यीकरण के संभावित बिंदुओं और आवश्यक सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य ऐसा हो जिससे चौराहा शहर की पहचान बने और यातायात अव्यवस्था की समस्या भी समाप्त हो।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'नगर सुंदरीकरण' को 'रफ़्तार': जिला परिषद चौराहा बनेगा 'मॉडल'

इसके पश्चात अमर टॉकीज परिसर में निर्माणाधीन इंदिरा पार्क का भी निरीक्षण किया। दौरान अंकित बासू ने इस दौरान पार्क निर्माण प्रगति की स्थलीय समीक्षा में निर्देश दिए कि पार्क को आमजन के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्क केवल हरियाली का स्थान नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए सुकून, बच्चों के लिए खेल और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम का केंद्र होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'नगर सुंदरीकरण' को 'रफ़्तार': जिला परिषद चौराहा बनेगा 'मॉडल'

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि जिला परिषद चौराहा मंडल का विशेष सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे शहर की छवि निखरेगी और यातायात व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर का हर प्रमुख चौराहा, पार्क और सार्वजनिक स्थल चरणबद्ध तरीके से संवारा जाएगा, ताकि बांदा नगर स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में अपनी पहचान बना सके।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह बेसहारा गोवंशी पशुओं को लेकर हुए सख्त, जिलाधिकारी से मांगी आख्या

City News Uttar Pradesh

हाय रे गर्मी ! तुमने मचाया बिजली -पानी का हाहाकार : डीएम नें बैठक बुला जाना सब हाल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर, बांदा में पढ़ाई कर रहा था युवक

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मण्डल में बांदा की बल्ले-बल्ले : मिले साढ़े सात करोड़, बाकी को ठेंगा ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी, 8 फरवरी को लखनऊ में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़