City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: 'धर्म व मानवता' के 'प्रहरी' थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा 'साहिब' संदेश
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: ‘धर्म व मानवता’ के ‘प्रहरी’ थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा ‘साहिब’ संदेश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। धर्म, साहस और बलिदान के महान प्रतीक,सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पीली कोठी स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा, आस्था और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी ऐतिहासिक तलवार श्री साहेब की विधिवत पूजा-अर्चना कर गुरु साहिब को नमन किया।

विधायक प्रकाश बोले: 'धर्म व मानवता' के 'प्रहरी' थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा 'साहिब' संदेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के अतुलनीय त्याग,अपार शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन केवल एक धार्मिक आदर्श नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध क्रांति का उद्घोष था। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने समाज को यह सिखाया कि धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही सच्ची भक्ति है।

विधायक प्रकाश बोले: 'धर्म व मानवता' के 'प्रहरी' थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा 'साहिब' संदेश

विधायक ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने न केवल अपने उपदेशों से समाज का मार्गदर्शन किया, बल्कि अत्याचारियों के विरुद्ध स्वयं मैदान में उतरकर समाज को आत्म सम्मान के साथ जीने की शक्ति दी। खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समाज को साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अमर संदेश दिया।

विधायक प्रकाश बोले: 'धर्म व मानवता' के 'प्रहरी' थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा 'साहिब' संदेश

गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने पूरे परिवार का बलिदान देकर यह सिद्ध कर दिया कि धर्म और राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं होता। उनका जीवन आज के युवाओं को निर्भीकता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। शब्द-कीर्तन, अरदास और गुरु साहिब के विचारों के स्मरण के साथ श्रद्धालुओं ने प्रकाश पर्व को श्रद्धा पूर्वक मनाया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस ‘ठगी’ का ‘सनसनीखेज’ खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान निरस्त, सभी वाहनों पर लागू

Banda : हाईटेंशन लाइन के करंट से चार मजदूर झुलसे …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की अपराधियों को बड़ी चेतावनी: बोले- व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का होगा राम नाम सत्य

ट्रक में लोहे के चूरे से छिपा रखा था गांजा, पुलिस में 40 बोरियां समेत 2 को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़