24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय होंगे आरएसएस के स्वयंसेवक, भाजपा की तरह तैयार होगा हाईटेक सूचना संवाद केंद्र …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। अभी तक मीडिया में बात रखने को लेकर बेहद सतर्क रहने वाले संघ के स्वयंसेवक जल्द ही इंटरनेट पर भी सक्रिय दिखेंगे। अपने कार्यक्रमों के जरिये लोगों तक पहुंच बनाने वाले संघ के बड़े पदाधिकारी तो इंटरनेट मीडिया पर हैं पर अब शाखा स्तर तक के स्वयंसेवकों को भी इंटरनेट मीडिया से जुड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के आइटी सेल की तर्ज पर संघ में भी उच्च तकनीकी डिजिटल सूचना संवाद केंद्र की स्थापना होगी।


राष्ट्रीय स्तर से गांवों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने विचारों का प्रसार शाखाओं या फिर सेवा कार्यों के जरिए करता रहा है। अखिल भारतीय कार्यकारिणी अधिकारी और सदस्यों में कुछ लोग इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। 50 से ज्यादा संगठन जो संघ की विचारधारा को आधार मानकर सक्रिय हैं, उनसे जुड़े विभिन्न वर्गों के लोगों तक तो राष्ट्रवादी सोच और विचार पहुंच रहे हैं।


अब पहली बार होगा जबकि स्वयंसेवक इंटरनेट मीडिया माध्यमों से जुड़कर संघ की विचारधारा को खुला मंच देंगे। वह तर्कों के साथ अपनी बात समाज में रखकर लोगों की भ्रांतियां दूर करेंगे। उसके लिए संघ स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण भी देगा। साथ ही हाईटेक डिजिटल सूचना संवाद केंद्र भी बनेगा। संवाद केंद्र संघ को लेकर इंटरनेट मीडिया पर परोसी जा रही मिथ्या बातों का जवाब देने के साथ अपने डिजिटल वालंटियर्स को भी प्रतिवाद के लिए तैयार करेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“घर में नहीं हैं दानें, अम्मां चली भुजाने” की कहावत: नवंबर से धान खरीद हेतु प्रशासनिक तैयारी

City News Uttar Pradesh

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

Banda : मजदूरों को खुशहाल बनाया जाएगा, उनके बच्चों को मिलेगी अच्छी तालीम , पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं श्रमिक – स्वामी प्रसाद मौर्य ….

डीएम जे.रीभा का”शिक्षा सुधार” में बड़ा कदम : कायाकल्प योजना की रफ्तार होगी तेज

City News Uttar Pradesh

केन-बेतवा प्रोजेक्ट विकास या विनाश: सरकार की ‘लाइफलाइन’ बनी का ‘मौत फरमान’?

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़