24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी "छोटी बेटी" ने संभाली
उत्तर प्रदेश

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कुंवारे युवक सावधान औऱ होशियार हो जायें। शादी के नाम पर ठगी गिरोह सक्रिय है।सात फेरे की जगह ठगी के डोरे पड़ रहे हैं। आपको हालिया खबर बता रहे हैं। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में राजस्थान के युवक को शादी का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के अंगद का पुरवा निवासी समिश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


उसमें बताया कि वह पिलानी झुंझुनू राजस्थान का निवासी है। उसने शादी के लिए बायोडाटा मैरिज ब्यूरो में डाला था। 10 दिन पहले फोनकर उसे शादी कराने का प्रस्ताव दिया गया। लड़की गरीब परिवार की बताकर शादी का पूरा खर्चा उसको उठाने की बात बताई गई। 12 नवंबर को बांदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में लड़की दिखाकर कोर्ट मैरिज के कागजात बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। अन्य कार्य के लिए मांगे गए रुपये नहीं देने पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी
Fraud in the name of marriage: Money was taken in the name of seven rounds, then threatened to kill

इस पर विमलेश नाम के व्यक्ति ने दूसरी लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा। उसे तीन लड़कियां दिखाई गईं। तब पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी के साथ वह अंगद का पुरवा पहुंचा। एक लड़की पसंद आने पर एक लाख रुपये ले लिए और कुछ दिन बाद शादी करने की बात कही। कुछ दिन बाद दिए गए नंबर पर संपर्क किया, तो जान से मारने की धमकी दी गई। अब नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया पीड़ित समिश कुमार की तहरीर पर विमलेश वर्मा व तीन अज्ञात लड़कियों पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

Banda : भ्रष्ट परिवेश में विकास को क्या मिलगी गति : चार अरब का बजट तैयार, अनुमति का इंतजार…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, नियमों की जमकर उड़ाई गईं धज्जियां …

Banda : राज्य सभा में खुलासा, बुंदेलखंड सहित 28 जिलो में लोग पी रहे हैं जहरीला पानी ! …

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़