City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम ने दिये निर्देश, जल संरक्षण के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम, 24 घंटे लगेगी ड्यूटी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जलशक्ति अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक ली। पेयजल व जल संरक्षण को लेकर विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि कंट्रोल रूम में 24 घंटे एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जलशक्ति अभियान के तहत हुई बैठक में पेयजल व जलसंरक्षण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी जल संरक्षण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कराने के साथ ड्यूटी लगवाएंगे। आठ घंटे की पाली में हर समय एक कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी, जो पानी से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मौजूद रहेगा।


डीएम ने कोविड-19 कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लघु डाल के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई । सीडीओ को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कोविड-19 कंट्रोल रूम में चार टेलीफोन लगाए गए हैं। जिनसे प्रतिदिन कोविड-19 मरीजों की जानकारी ली जा सके। बताया गया कि एक टेलीफोन एंबुलेंस के लिए है।


कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए 24 घंटे के लिए आठ-आठ घंटे की पाली में तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि जिनकी ड्यूटी कोविड-19 कॉल सेंटर में लगाई गई है, वह सभी अपनी जिम्मेदारी के प्रति व्यक्तिगत ध्यान दें। भविष्य में कोई भी लापरवाही होने पर व्यक्तिगत उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk

महाराणा प्रताप चौक पर दोबारा स्थापित की गई प्रतिमा, क्षत्रिय महासभा ने जताई खुशी, प्रशासन का आभार किया व्यक्त

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था भद्दे कमेंट

ब्रेकिंग न्यूज़