28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त दिनेश और डीएम आनंद की पहल, मंडल मुख्यालय बनेगा “चौदहवीं का चाँद ” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मण्डल मुख्यालय को “चौदहवीं का चाँद” बनाया जायेगा,इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिये नोटिस जारी कर दी गई है। मंडल मुख्यालय को चौदहवीं का चाँद बनाने की कल्पना आयुक्त दिनेश सिंह एवं जिलाधिकारी आनंद सिंह की है जो जल्दी ही मूर्ति रूप लेगी।


आपको बता दें की शहर के नौ चौराहों का दो करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। महाराणा प्रताप चौक को मॉडल चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। बांदा विकास प्राधिकरण ने एक सैकड़ा दुकानदारों सहित विद्युत, टेलीफोन, नगर पालिका को फुटपाथ खाली करने की नोटिस दी है।


बांदा विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने जारी नोटिस में कहा कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की 60वीं बोर्ड एवं अवस्थापना निधि समिति की बैठक में शहर के नौ प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया है। महाराणा प्रताप चौक को मॉडल चौक के रूप में विकसित किया जाना है। सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने निरीक्षण रिपोर्ट में तीन तरफ रोड पटरी पर अतिक्रमण होने की बात कही है। बताया कि दुकानदारों द्वारा लोहे की गुमटी, टिनशेड, रेलिंग आदि बनाकर सड़क भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इससे सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
जांच रिपोर्ट में प्राधिकरण अभियंताओं ने बताया कि सड़क भूमि पर बिजली के 10 खंभे लगे हुए हैं। टेलीफोन पिलर भी हैं। चौक पर नगर पालिका के दो प्रकाश स्तंभ लगे हैं। हालांकि, वह क्रियाशील नहीं है। एक्सईएन ने निर्देश दिए थे कि 28 मार्च तक संबंधित विभाग व दुकानदार रोड पटरी से अतिक्रमण हटा लें, ताकि सुंदरीकरण में अवरोध आड़े न आ सके। दुकानदारों को चेतावनी दी कि 31 मार्च तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण बल पूर्वक कब्जा हटवाएगा। अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा उसकी वसूली संबंधित दुकानदार से की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘गड्ढों’ के हवाले बांदा: 500 सड़कें बनीं ‘मौत’ का रास्ता, विकास के ‘दावों’ की ‘उखड़’ गई ‘परतें’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी हमदर्दी !

City News Uttar Pradesh

अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

जल को बचाना है इसलिये भूजल स्तर बढ़ाना है : स्वतंत्र देव सिंह

City News Uttar Pradesh

कलयुग केवल नाम “अधारा” में लापरवाही: फंस गया बेसिक शिक्षा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार लोको पायलट और महिला को रौंदा, हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़