- विनोद मिश्रा
महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी भाषण वीरों की भूमि महोबा में वीर रस से पूर्ण रहा। विपक्षियों एवं पाक पर शब्द बम बरसाये। कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है। जब बुंदेलखंड की तोप गरजती है तो पाकिस्तान की पैंट ढीली हो जाती है, विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा की पाकिस्तान की तरफदारी करने वाले लोग हमारे देश पर बोझ क्यों बने हैं ? वह पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते ?

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक-एक किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है। पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बराबर पाकिस्तान की आबादी है वह भारत देश से कभी भी युद्ध करने का साहस नहीं जुटा सकता है। जब-जब उसने भारत को आंख दिखाने का प्रयास किया है उसे युद्ध में चारों खाने चित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री बुधवार को शहर के डाक बंगला मैदान में भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।

यहां भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं का राज रहा है लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद माफिया उत्तर प्रदेश से भाग गए। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। हर घर जल योजना के तहत लोगों को पानी मिल रहा है। अब बुंदेलखंड मे कोई प्यास नहीं रहेगा। योगी मोदी के नेतृत्व में चारों तरफ विकास हुआ है जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं देश में भारत का सम्मान पड़ा है।

इसके पूर्व जनसभा को जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद जो प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह कें चुनाव में उनके सारथी की भूमिका कें अहम रोल में हैं उन्होंने सार्थक चुनावी भाषण दिया। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह,विधायक राकेश गोस्वामी नें भी जनसभा में हुंकार भरी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
