31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य
उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुन्देलियों की दुखती रग पर मलहम लगाने का प्रयास किया। कहा कि केंद्र में बसपा की सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे। इसके साथ ही बुंदेलखंड में पानी और बेरोजगारी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। बसपा सुप्रीमो बुधवार को बांदा -चित्रकूट लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मयंक दिवेदी के समर्थन में अतर्रा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य
BSP supremo Mayawati said: Bundelkhand will become a separate state if her government is formed.

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन जनता बेरोजगारी की समस्या से उबर नहीं पाई और देश का विकास भी बाधित रहा। इसी तरह भाजपा और आरएसएस की सरकार में जातिवाद और पूंजीवाद की राजनीति हो रही है, जिसका लाभ देश के चंद-पूंजीपतियों को मिल रहा है। अब जनता भाजपा की नाटकबाजी और जुमलेबाजी के झांसे में आने वाली नहीं है। चुनावी बॉन्ड के मामले से उजागर हो गया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूंजीपतियों से पैसा लिया। कांग्रेस, भाजपा समेत कई दल इसमें शामिल हैं, लेकिन बसपा ने कभी पूंजीपतियों से पैसा नहीं लिया। बसपा ने जनता से थोडे़-थोड़ पैसे लेकर राजनीति की।

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य
BSP supremo Mayawati said: Bundelkhand will become a separate state if her government is formed.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा के नेतृत्व में सरकार बनी, इस दौरान किसानों को सस्ते दामों पर उपकरण उपलब्ध कराए गए। बुंदेलखंड में पानी की समस्या के निराकरण की दिशा में कार्य किया। भाजपा और आरएसएस की जातिवादी, पूंजीवादी सोच के चलते दलित, मुस्लिमों, पिछड़ों का विकास नहीं हुआ।

बसपा सुप्रीमो मायाबती बोलीं: हमारी सरकार बनी तो बुंदेलखंड को राज्य का दर्जा दिलाएंगे, भाजपा पर बोला हमला

सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा नहीं भरा गया। समाजवादी पार्टी ने सरकार में आने के बाद एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण को ही समाप्त कर दिया। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा ज्यादातर कार्य निजी कंपनियों से कराए जा रहे हैं, इसके चलते यहां भी आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा।

बसपा सुप्रीमो मायावती बोली : उनकी सरकार बनने पर बनेगा बुंदेलखंड अलग राज्य
BSP supremo Mayawati said: Bundelkhand will become a separate state if her government is formed.

मायावती ने कहा कि इन दिनों देश में मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों की हालत भी खराब है, सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने इसे उजागर कर दिया है। किसान भी आए दिन आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण मध्य वर्ग भी परेशान है। देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि देश का भविष्य बसपा के साथ ही सुरक्षित है, इसलिए बसपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तस्करी के आरोपी दो तस्करों की कुर्की : साढ़े पंद्रह लाख की संपत्ति हुई जब्त

City News Uttar Pradesh

मौनी बाबा धाम मेले की व्यवस्था हेतु कार्य प्रभारियों की सौंपी गई जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता उनकी पत्नी के विरुद्ध पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट …

City News Uttar Pradesh

योगी नें तिंदवारी, नरैनी को क्यों किया किनारे ? सिर्फ दो ही विधान सभा को दिये 710 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : संतो को लेकर वाराणसी जा रही अनियंत्रित कार बैलगाड़ी व दो युवकों को टक्कर मारते जा घुसी दुकान में

बबुली कोल गैंग का छह साल से फरार इनामी डकैत गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारा जा है चुका गैंग लीडर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़