- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन अपनी कार्यशैली के लिये चर्चित प्रशासनिक अधिकारी है। बदायूं में जिलाधिकारी के पद पर वह अपनी गंभीर कार्यशैली के लिये लोकप्रियता के पायदान पर रहीं।

2013 बैच की आईएएस दीपा रंजन को बांदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। यह मूलतः बिहार के बेगूसराय जिले से हैं। वे बेगूसराय जिले की प्रथम महिला आईएएस भी हैं। डीएम के रूप में जनपद बदायूं में उनकी पहली पोस्टिंग थी।

आईएएस श्रीमती रंजन ने मसूरी से ट्रेनिंग के बाद अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हापुड़ में चीफ डेवलपमेंट आफिसर, लखनऊ में एडीशनल हाउसिंग कमिश्नर के पदों पर अपनी सेवाएं दीं। दीपा रंजन अपने सरल स्वभाव एवं मधुरता के लिये तो जानी ही जाती हैं लेकिन भ्रष्ट अफसरों के लिये आफत के रूप में मशहूर हैं।

बदायूं में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। इस पद पर कार्य करने का उनका अनुभव करीब 1 वर्ष 9 माह का है। वे कुशीनगर जिलाधिकारी रमेश रंजन की पत्नी हैं। वर्ष 2016 में विवाह के बाद ही उन्होंने अपना नाम दीपा अग्रवाल से बदलकर श्रीमती दीपा रंजन कर लिया था। उम्मीद है की उनके प्रशानिक नेतृत्व में प्रदेश का अति पिछड़ा यह जिला निश्चित ही सरकार की मंशा के अनुकूल विकास की पेगें भरेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
