- विनोद मिश्रा
बांदा। खेत में पानी और पेट की आग शांत करने को प्रयासरत बुंदेली किसानों की किस्मत धन वर्षा में बदल सकती है। किसानों के जेब रुपयों से लबालब रहेगें। वह कैसे हम इस जादुई योजना को बतातें हैं। किसानों के लिये बांदा के कृषि महाविद्यालय ने एक ऐसी योजना तैयार की है जिसका नाम है “समन्वित कृषि इकाई” इससे किसान अपनी अपनी बिगड़ी क़िस्मत संवार सकते हैं। यदि किसानों ने कृषि विश्वविद्यालय के समन्वित कृषि इकाई मॉडल पर अमल किया तो उनकी जेबों में धन लक्ष्मी सदैव विराजमान रहेगी। नोटों से बारहों महीने जेबें लहलहाती रहेगी।

दरसल पथरीली भूमि और सिंचाई के मजबूत साधन न होने से बुंदेली किसान खेती से पर्याप्त उत्पादन नहीं ले पाते। उनकी लागत और मेहनतनिकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अधिकांस तया प्रकृति की मार उत्पादन में कोढ़ में खाज बन जाती है। और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोरी के बंधन को तोड़ नहीं पाती। किसानों द्वारा आत्महत्याओं की घटनाएं घट ती रहती हैं। इसी परिप्रेछ्य में किसानों की आर्थिक स्थिति में बहार लाने के लिये बांदा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्वविद्यालय परिसर में एक हेक्टेयर में एक मॉडल प्रस्तुत किया है। इस मॉडल का नाम समन्वित कृषि प्रणाली इकाई रखा गया है।

इसमें मुर्गी पालन, बतख पालन, बकरी पालन, मछली पालन, सब्जी, चारा, फल और मौसमी फसल को अलग-अलग क्षेत्र में बांटा है। मुर्गी व बकरी पालन के लिए छोटे-छोटे ग्रीन हाउस और बतख और मछली पालन के लिए तालाब खोदा गया है। सब्जी और मौसमी फसल के लिए अलग व्यवस्था की है। कुल मिलाकर एक हेक्टेयर में खेती का आलीशान उपहार तैयार किया है। कृषि वैज्ञानिकों का दावा है किसान इस मॉडल को अपना कर पूरे साल अपने को आमदनी से मालामाल रख सकते हैं। यह माडलतीन लाख में तैयार होगा ।

इस योजना का प्रारूप तैयार करने वाले विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक शस्य विज्ञान डॉ. अनिकेत एच काल्हापुरे ने बताया कि इस मॉडल को तैयार करने में किसान को तीन लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर सरकारी सहायता मसलन ड्रिप, स्प्रिकंलर तालाब खुदाई, बकरी पालन इत्यादि के लिए सरकारी सहायता ली जाए तो किसान को काफी कम लागत लगानी पडे़गी।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पिछले दिनों यहां आये तो उन्होनें ने भी इस योजना की प्रशंसा की। कहा कि यह मॉडल लघु और सीमांत किसानों की आर्थिक दशा सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
