City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News-चाचा ने अपहरण कर 8 वर्षीय भतीजे को उतारा मौत के घाट…

 

– परिवार में मचा कोहराम…

  • संवाद सूत्र

सहारनपुर ! जिला सहारनपुर में चाचा ने ही भतीजे का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे का गुरुवार शाम अपहरण हो गया तो परिवार से लेकर पुलिस तक हड़कंप मच गया। रात में ही एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी,आधी रात के बाद बच्चे के चाचा सहित तीन लोगों पर शक होने पर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की तो 2:30 बजे रात को किशनपुरा नाला पटरी के पास से बच्चे का शव बरामद हो गया। बच्चे के मुंह पर टेप लगाकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई थी।

मोहल्ला ढोलीखाल निवासी गयासुद्दीन उर्फ बंटी का सात साल का बेटा अब्दुल शमी गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक गायब हो गया। पहले तो परिजनों ने सोचा आसपास खेल रहा होगा।काफी देर तक जब बच्चा नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हो गई,रात को ही गयासुद्दीन थाने पहुंच गया। पुलिस ने भी तभी से तलाश शुरू कर दी,एसएसपी भी मोहल्ले में पहुचं गए।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रात को ही बंटी के चचेरे भाई शोहेब पर शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिए। इसके बाद इसके दो साथी जो बिजनोर से आए थे शादान व शहजाद को भी पकड़ लिया। पूछताछ के बाद रात ढाई बजे तीनों ने किशनपुरा नाला पटरी के पास से शमी का शव बरामद करवा दिया। बच्चे के मुंह पर टेप लगी थी।गला दबाकर कत्ल किया गया था।परिवार में कोहराम मच गया।गयासुद्दीन के तीन बच्चे थे। शमी से एक बड़ा बेटा व छोटी बेटी है। हत्या के पीछे पुरानी पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त की ललकार : हार नहीं मानूंगा, रार जरूर ठानूंगा ! …

Banda : ऑक्सीजन की बढ़ रही किल्लत, 12 घंटे के लिए बची प्राण वायु ! …

दइया रे दइया : दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र, पति नें दर्ज कराई रिपोर्ट

पत्नी और बेटे को हत्या में आजीवन कारावास: कोर्ट ने जुर्माना भी “ठोका”

City News Uttar Pradesh

खाद संकट व स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार पर किया प्रहार !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा पुलिस कप्तान अभिनंदन को अपराधियों का सलाम, पुलिस नाकाम ! ..

ब्रेकिंग न्यूज़