31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

तस्करी : करोड़ों की मटर एंव विदेशी सुपाड़ी गई पकड़ी…

 

  • विनोद मिश्रा

गोरखपुर – तस्‍करी कर 15 ट्रकों से ले जाई जा रही विदेशी सुपारी और मटर कस्‍टम विभाग ने जब्त कर ली है. इसकी कीमत 5.22 करोड़ रुपए बताई जा रही है. कस्‍टर विभाग के असिस्‍टेंट कमिश्‍नर ने बताया कि अभियान के तहत चेकिंग के दौरान इन ट्रकों को पकड़ा गया है. इसमें विदेशी सुपारी की कीमत 5 ट्रकों सहित 3.15 करोड़ रुपए और विदेशी मटर की कीमत 15 ट्रकों सहित कुल 2.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मामला गोरखपुर जिले का है। यहां के कस्‍टम विभाग के असिस्‍टेंट कमिश्‍नर वीके तिवारी ने बताया कि कोरोना काल में तस्‍करी को रोकने के लिए विभाग अलर्ट है. उन्‍होंने बताया कि तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्‍होंने बताया कि सितंबर माहीने में 5 ट्रकों में ले जाई जा रही 60,975 किलो विदेशी मटर पकड़ी गई है जिसकी कीमत (ट्रक सहित) लगभग 88 लाख रुपए है. इसके अलावा एक ट्रक में 23,800 किलो विदेशी सुपारी पकड़ी गई. जिसकी कीमत (ट्रक सहित) लगभग 87.50 लाख रुपए आंकी गई है।

नेपाल से जुड़े तार

जब अनलॉक की प्रक्रिया (जुलाई) शुरू हुई है तब से लेकर वर्तमान तक 10 गाड़ी में 91,575 किलो विदेशी मटर, जिसकी कुल कीमत गाड़ी सहित 1.19 करोड़ है जब्त की गई है. ये सभी माल बिहार और उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा से तस्करी होकर भारत के विभिन्न शहरों तक पहुंचता था.कोरोना काल में भी विदेशी सुपारी और मटर की तस्‍करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस बरामदगी से ये साफ है कि विदेशों से ट्रकों के माध्‍यम से कितने बड़े पैमाने पर विभिन्‍न सामानों की तस्‍करी की जा रही है. ऐसे में कस्‍टम विभाग को और अधिक अलर्ट होकर इसकी जांच करनी होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंजेक्शन लगाते ही महिला की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Banda : बांदा की बंद कताई मिल : विधायक प्रकाश नें चालू कराने की जगाई आस ! …

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘लापरवाही’ पर फटकार: नहरिया निर्माण’ पर हुए सक्रिय

City News Uttar Pradesh

कुशीनगर में नये डीएम रमेश रंजन संभाला दायित्व : विभागों का लिया “फीडबैक”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़