City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पुलिस कार्यालय के नजदीक बैंक से रुपयों भरा बैग चोरी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । दिन दहाड़े चोर ने बैंक के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए व्यापारी के चार लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस नाके बंदी कर चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। हालाकि बैंक के सीसीटीवी में एक नाबालिग कैश ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।


अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड निवासी राइस मिल मालिक व गल्ला व्यवसायी अमित कुमार शनिवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस कार्यालय के बगल में स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच से रुपये निकालने आए थे। वहां उन्होंने पिता लक्ष्मीचंद्र के चालू खाते में चेक लगाकर चार लाख रुपये निकाले। रुपये एक लाल खंग के बैग में रखने के बाद वह काउंटर नंबर चार में खाते से संबंधित जानकारी करने लगे। इसी बीच किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग गायब देखकर व्यवसायी ने शोर मचाया। इससे बैंक के गार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यवसायी के बताने पर बैंक का गेट बंद कर दिया गया। बैग की तलाश की गई। कुछ लोगों के झोले आदि भी देखे गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सीओ अजय सिंह भदौरिया व कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने जाकर घटना की जांच की।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, घर से मिले सुसाइड नोट की पुलिस कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित ने ‘फसल तबाही’ पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

उप मुख्य मंत्री केशव नें पार्टी की बैठक में लिया फीड बैक : 60 हमारा 40 विपक्ष का दिया लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

डीएम अनुराग का प्रयास : विलुप्त हो रहा “कठिया गेहूं” की खेतों में होगी “बहार”

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़