- विनोद मिश्रा
बांदा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ 8 मार्च को मेडिकल काॅलेज आडिटोरियम में सुबह 10 बजे से मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा विभिन्न अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौपते हुए कार्यक्रम को भली-भाॅति सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये है।

जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर एन0आर0एल0एम0 को महिला दिवस के अवसर पर महिला बिजनेस करेस्पोडेन्स को एक जैसी ड्रेस में प्रतिभाग करवाना सर्वाधिक बिजनेस करने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित एवं एन0आर0एल0एम0 का परिचय करानें की जिम्मेदारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी 200 महिला आॅगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका को एक जैसी ड्रेस में प्रतिभाग करवाना तथा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन सहायिकाओं को सम्मानित करवाना होगा। जिला बेेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा कस्तूरबागांधी विद्यालय के छात्राओं के साथ जनपद की 100 महिला अध्यापकों को लाया जायेगा। तीन मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत होगी तथा महिलाओं के उत्थान हेतु शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में कुशल वक्ता सेेे वक्तब्य दिलवाया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक इण्टर काॅलेज के 100 छात्राओं के साथ महिला अध्यापक कोलेकर उपस्थित होगी। तीन मेधावी छात्राओं को पुरूस्कृत एवं महिलाओं के उत्थान हेेतु शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में कुशल वक्ता सेे वक्तब्य होगा। प्राचार्य आई0टी0 आई0 द्वारा 50 प्रशिक्षु महिलाओं को लाया जायेगा।एक मेधावी प्रशिक्षु पुरूस्कृत होगी। आई0टी0आई0 शिक्षा से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में कुशल वक्ता से वक्तब्य। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 50 स्वच्छा ग्रही महिलाओं तथा तीन सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को पुरूस्कृत करवाना तथा कुशल वक्ता से वक्तब्य। थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा 50 महिला आरक्षी भी भाग लेगी। सर्वश्रेष्ठ तीन महिला आरक्षी को पुरूस्कृत होगी। तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में बताया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा 100 ए0एन0एम0 को भाग करवायेंगें ,तीन सर्वश्रेष्ठ ए0एन0एम0 पुरूस्कृत होगी महिलाओं के उत्थान हेतु योजनाओं के सम्बन्ध में वक्तब्य होगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी टेलरिंग शाॅप के साथ अन्य अनुदान आधारित योजनान्तर्गत अनुदान दिये गये 5 महिला लाभार्थियों को प्रतिभाग करवाकर प्रमाण पत्र दिलवाना,उपायुक्त उद्योग द्वारा अनुदान दिये गये 11 महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, उप श्रम आयुक्त महिला कल्याण से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देंगे। अखण्ड भारत (एन0जी0ओ0) द्वारा बैण्ड प्रदर्शन। इसी प्रकार रमेश पाल द्वारा महिला दीवारी नृत्य, जिला प्रोबशन अधिकारी द्वारा जलपान व्यवस्था के साथ ही आर0एम0 रोडवेज तथा दीपाली गुप्ता उच्च शिक्षा आदि को उक्त से सम्बन्धित जिम्मेदारियां सौंपी गयीं।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी, दीप प्रज्जवलन एवं बैच अलंकरण का कार्य खण्ड विकास अधिकारी बडोखर खुर्द एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, मेडिकल काॅलेज हाॅल के बाहर आॅडीटोरियम में रंगोली और आॅडीटोरियम में अन्दर फूल से मंच सज्जा इत्यादि का कार्य जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, साफ-सफाई हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर-पालिका बांदा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बैनर इत्यादि की व्यवस्था डिप्टी कमिश्नर एन0आर0एल0एम0 बांदा तथा वी0आई0पी0 सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा द्वारा की जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ, ज्वाइंट मजिस्टेªट/उप जिलाधिकारी सदर सुुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी अतर्रा जे0पी0यादव, डी0सी0एन0 आर0एल0एम0 के0के0पाण्डेय सहित जिलास्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
