City News Uttar Pradesh
वैज्ञानिको की पहल : पानी व मृदा प्रबंधन का माडल होगा तैयार ...
उत्तर प्रदेश

वैज्ञानिको की पहल : पानी व मृदा प्रबंधन का माडल होगा तैयार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूखे व भूखे बुंदेलखंड में पानी संकट व मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार प्रबंधन को लेकर वैज्ञानिक व अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम में कई महत्व पूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से यहां के सतह से लेकर भूजल संसाधनों की क्षमता व ज्यादा से ज्यादा पानी को संरक्षित करने का एक माडल तैयार होगा। ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निपटा जा सके। तीन दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण कायक्रम पर कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा हुई।


कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डा.यूएस गौतम ने की। कार्यशाला में मिट्टी व पानी के प्रबंधन के लिए रिमोट सेंसिग व भौगोलिक सूचना प्रणाली के मूल विषय को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

वैज्ञानिको की पहल : पानी व मृदा प्रबंधन का माडल होगा तैयार ...
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागवानी महाविद्यालय के डीन डा. एसवी द्विवेदी व कृषि महाविद्यालय के डा. जीएस पंवार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। डा. सुरेश कुमार, भारतीय सुदूर संवेदनय संस्थान, इसरो, देहरादून सुपर्ण पाठक, क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र. पश्चिम, एनआरएससी, इसरो, जोधपुरय डा. दीपेश माचीवाल, केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर डा. एमएस यादव, डा. शिवपाल सिंह जादौन, रिमोट सेंसिग एप्लीकेशन सेंटर लखनऊ आदि ने व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में देश के 18 विभिन्न राज्यों के कुल 125 अकादमिक, अनुसंधान संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य लाइन विभागों और शोधार्थी प्रतिभागियों ने भाग लिया है।


इस ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठयक्रम में भारत में रिमोट सेंसिग व जीआईएस के वर्तमान रुझान, भूमि, जल संसाधनों के स्वतंत्र रूप से उपलब्ध स्थानिक डेटा के बारे में अवलोकन, भूजल स्तर का स्थानिक मॉडलिग और मृदा संसाधनों का सतत प्रबंधन, स्थानिक डेटा के विश्लेषण के लिए आरएस (रिमोट सेंसिग) जीआईएस (जिओ लाजिकल इंफारमेशन सिस्टम) उपकरण संचालन का अवलोकन, अवक्रमित भूमि और वाटरशेड के प्रबंधन के लिए आरएस और जीआईएस का अनुप्रयोग के बारे में जानकारी दी।
वानिकी महाविद्यालय के डीन आयोजन समिति के संयोजक डा. संजीव कुमार ने अतिथि व प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मोनिका जैन ने किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब दुस्साहस : गैंगस्टर का आरोपी थाने से धक्का देकर फरार …

अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना

बांदा शहर को बिजली संकट किये है तबाह : लोगों में हाय -दईया की गोहार

City News Uttar Pradesh

गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी : महापंचायत में जयंत चौधरी का एलान- राकेश टिकैत के आंसुओं का बदला लेगा किसान…

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़