23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, धरने पर बैठने की धमकी

 

– एसआईटी के कामकाज पर भी उठाए सवाल

सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आयोग ने पारदर्शी कार्यप्रणाली नहीं अपनाई और सूची में जुड़ने वाले नाम और कटने वाले नाम के बारे में जानकारी नहीं दी तो आयोग के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सभी एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। एसआईटी पर भी आरोप लग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट सवाल कर रहा है। ऐसे में भाजपा बताए कि एसआईटी की जांच कब होगी।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में करीब 21 लाख 56 हजार 262 नाम जोड़े गए हैं और 16 लाख 42 हजार 756 नाम काटे गए हैं। नाम जोड़ने और काटने की सूची आयोग उपलब्ध नहीं करा रहा है। जबकि हर चुनाव में यह सूची जारी की जाती थी। लेकिन इस साल आयोग दवाब में कार्य कर रहा है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग में दिल्ली में जितने अधिकारी गए हैं सब यूपी से गए हैं। यूपी में ही चुनाव है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्यप्रणाली बदलेगा और निष्पक्ष काम करेगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा की भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। महंगाई बढ़ी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। भाजपा सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया, भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। आज किसान व्यापारी नौजवानए छात्र आत्महत्या करने पर  विवश हैं। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रा होने पर बोले राहुल द्रविड़, हमारे युवा खिलाड़ी बेहतर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का अलर्ट : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड समेत आसपास के शहरों में तीन दिन तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के आसार

एमएलसी सेंगर ‘किसानो’ के बने ‘मसीहा’: फसल सर्वे का हुआ आदेश, मुआवजा प्रक्रिया तेज

ब्रेकिंग न्यूज़