24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। युगपुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित सुशासन दिवस पदयात्रा जिले में चर्चा का केंद्र बन गई। यह यात्रा सदर विधानसभा के ग्राम मकरी से छिबांव तक निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मौके पर कहा अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक आदर्श और वैचारिक प्रतिबद्धता हमेशा कार्यकर्ताओं के दिलों में अंकित रहेंगी। उनके विचार हमें राष्ट्र निर्माण के कार्य में प्रेरित करते हैं।

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

यात्रा के दौरान विधायक ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों और योजनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। पदयात्रा के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधायक के साथ कदम मिलाए। यात्रा के समापन पर सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को दस सेक्टर में बांटकर अब होगा काम, जिलों के दौरे पर भी निकलेंगे सीएम

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का सख्त निर्देश : चार्ज से हटाए जाएं तैनाती स्थल पर न रुकने वाले चिकित्सक …

City News Uttar Pradesh

बांदा : सीआरपीएफ जवान के घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर, तीन बक्सों का ताला तोड़ पार किया माल …

चंद्रावल का जलप्रलय: 35 गांवों का संपर्क टूटा, प्रशासन ने उतारे होमगार्ड व गोताखोर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़