City News Uttar Pradesh
यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा के रवैये से संभव नहीं निष्पक्ष उपचुनाव, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव (Gola Gokarannath By Election) को लेकर भाजपा सरकार (BJP Government) को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में जो हालात पैदा कर दिए हैं उससे निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव संभव नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए भाजपा नेताओं द्वारा भय व प्रलोभन के जरिए मतदान को प्रभावित करने की जो चालें चली जा रही हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

राजनीति : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा के रवैये से संभव नहीं निष्पक्ष उपचुनाव, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
Politics: Akhilesh Yadav’s big allegation – fair by-election is not possible due to BJP’s attitude, demand for action from Election Commission

– समाजवादी समर्थकों को किया जा रहा प्रताड़ित

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समाजवादी समर्थकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें कई तरह से धमकियां दी जा रही हैं। मतदाताओं को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को 27 अक्टूबर 2022 को ही पत्र लिखकर बताया गया था कि गोला गोकर्णनाथ के उपचुनाव में भाजपा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है। दिवाली के नाम पर रुपये एवं मिठाई बांटी जा रही है।

राजनीति : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- भाजपा के रवैये से संभव नहीं निष्पक्ष उपचुनाव, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग
Politics: Akhilesh Yadav’s big allegation – fair by-election is not possible due to BJP’s attitude, demand for action from Election Commission

– भाजपा के 40 मंत्री क्षेत्र में फैला रहे आतंक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी प्रत्याशी को धारा 110 की नोटिस देना निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा के विरुद्ध है। भाजपा के 40 मंत्री अपनी सुरक्षा के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं और आतंक फैला रहे हैं। विशेषकर यादव पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभाओं में सरकारी कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

– आजम सांप्रदायिक ताकतों के विरोधी, इसलिए भाजपा को खटकते

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की विधानसभा सदस्यता समाप्त हाेने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम भाजपा सरकार की आंखों में इसलिए खटकते हैं क्योंकि वे सांप्रदायिक ताकतों के धुर विरोधी हैं और लोकतंत्र तथा समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार के निशाने पर आजम खां हैं इसलिए उन पर रोज फर्जी केस दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें हर तरह से परेशान किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

सिंचाई विभाग में ‘सेंध’ : सरकारी ‘रिकॉर्ड’ हुए गायब, सिस्टम पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की फिर ललकार: मैनपुरी में होगी सपा की ऐतिहासिक हार !

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 57.58 फीसदी मतदान, पढ़िए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितना हुआ मतदान

City News Uttar Pradesh

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

City News Uttar Pradesh

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

ब्रेकिंग न्यूज़