24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश

अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अनुसूचित जाति की किशोरी को गांव के लोगों की ओर से नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने अपहरण के बाद प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध कई दिनों तक मैनपुरी जनपद में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपितों की चुंगल से छूटकर घर लौटी पीड़िता ने स्वजन के साथ पुलिस अधिकारियों से आपबीती सुनाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांदा : अपहरण के बाद बंधक बनाकर किशोरी के साथ कई दिनों तक गैंगरेप, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
Banda: After kidnapping, a teenager was gang-raped for several days after being taken hostage, the victim narrated the incident to the police

चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में अधिकारियों से बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 28 दिसंबर को घर का सामान लेने दुकान जा रही थी। रास्ते में प्रधान व उसके भतीजे समेत चार लोगों ने उससे पहले चाची के लिए पूछा। आरोप लगाया कि चाची के घर में होने की बात कहने पर चारों लोग नशीला पदार्थ खिलाकर उसे चार पहिया वाहन से अपहरण कर मैनपुरी जनपद के ग्राम खान सिंह नगरा ले गए। जहां आरोपितों ने उसको एक घर में बंदकर 13 दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। आरोपितों ने उसे इस बीच जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहां से 11 जनवरी को वह किसी तरह आरोपितों से बचकर अपने घर पहुंची है। जिसमें आरोपित भी उसका पीछा करते हुए गांव तक आए हैं। घर पहुंचकर पीड़िता के घटना के बारे में बताने पर वह उसे थाने लेकर गए। जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। लड़की बालिग है। मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत भ्रष्टाचार में बड़ा खेल: क्या ‘लक्ष्मी अटैची’ से ‘खत्म’ हुआ ‘अनशन’ ? उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें आयोजित की मैराथन दौड़ : कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

Banda : मेडिकल स्टोरों और पैथालॉजी सेंटरों पर भीड़, अन्य स्थानों पर सन्नाटा ! …

मंत्री रामकेश बोले: जनता के आशिर्वाद से नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कृपा बरसी: घुमंतू 18 परिवारों को आवासीय आवंटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़