
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के खिलाफ “आर-पार की लड़ाई” का ऐलान कर अनशन पर बैठे डीडीसी सदस्यों का “अचानक अनशन समाप्त” होना अब जिले की “राजनीति में सबसे बड़ा चर्चा का विषय” बन गया है।

जिस आंदोलन को भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग बताया जा रहा था, वह महज कुछ दिनों में ही खत्म हो गया। क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज सच में दबा दी गई या फिर पर्दे के पीछे कोई और ही “खेल” हो गया?

अनशन पर बैठे डीडीसी सदस्यों की मुख्य मांग थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भ्रष्टाचार की जांच में दोषी पाए गए हैं, ऐसे में उनके वित्तीय अधिकार तत्काल सीज किए जाएं। शुक्रवार तक माहौल पूरी तरह गरम था और ऐसा लग रहा था कि मामला शासन तक पहुंचेगा, लेकिन तभी अचानक शनिवार को सियासी हवा बदल गई और अनशन समाप्त होने की घोषणा कर दी गई।

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को यदि सच माना जाए तो इस पूरे घटनाक्रम के पीछे “श्री लक्ष्मी जी सदा सहाय” नाम का एक कथित ऑपरेशन चलाया गया ! आरोप है कि अध्यक्ष समर्थक जिला पंचायत सदस्य अनशन स्थल पर पहुंचे,बंद दरवाजों के पीछे गुप्त बातचीत हुई और फिर “लक्ष्मी अटैची” का जिक्र शुरू हुआ। चर्चा है कि अनशनकारियों को कथित तौर पर ढाई-ढाई करोड़ रुपये के कार्य दिलाने का प्रस्ताव दिया गया, ताकि आंदोलन खत्म हो जाए और मामला शांत हो जाए।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से नाराज चल रहे डीडीसी सदस्यों ने बिना किसी लिखित शर्त के आपसी सहमति के आधार पर अपना धरना समाप्त कर दिया। वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्यों के हस्तक्षेप के बाद यह सहमति बनी और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अंततः “स्वार्थ की बलिवेदी” पर खत्म हो गया।

धरना समाप्त कराने में वरिष्ठ सदस्य रईश खान, बलवान सिंह, दिलीप सिंह और रजनी यादव की अहम भूमिका बताई जा रही है। समझौते के बाद अनशन पर बैठे भरत सिंह, नीरज कुमार, सदाशिव अनुरागी और अरुण कुमार ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि वे जिले में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों में सहयोग देंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
