27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने 'गांवों' में खोला मोर्चा, कहा- केंद्र सरकार 'मजदूर विरोधी'
उत्तर प्रदेश

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण रोजगार की “रीढ़” मानी जाने वाली “मनरेगा “को लेकर “सियासी पारा चरम” पर है। “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत कांग्रेस पार्टी ने “गांव-गांव चौपाल” लगाकर “केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार” के खिलाफ “मोर्चा खोल” दिया। महुआ ब्लॉक के सेहुंड़ा मंडल अंतर्गत गिरवां व दुर्गापुर, जखनी मंडल के विलगांव तथा खुरहंड मंडल के बरसड़ा खुर्द गांवों में कांग्रेस ने जोरदार “जनजागरण अभियान” चलाया।

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने 'गांवों' में खोला मोर्चा, कहा- केंद्र सरकार 'मजदूर विरोधी'

अभियान का नेतृत्व कर रहे बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने चौपालों में सीधे ग्रामीणों से संवाद करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा और आक्रामक हमला बोला। कहा कि “भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम से चल रही मनरेगा योजना” को खत्म करने की साजिश कर रही है।

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने 'गांवों' में खोला मोर्चा, कहा- केंद्र सरकार 'मजदूर विरोधी'

राजेश दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा, “मनरेगा केवल योजना नहीं, गरीब की जिंदगी की गारंटी” है। इसे खत्म करने की किसी भी कोशिश का कांग्रेस “डटकर मुकाबला” करेगी।

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने 'गांवों' में खोला मोर्चा, कहा- केंद्र सरकार 'मजदूर विरोधी'

चेतावनी दी कि यदि मनरेगा से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी “मनरेगा बचाओ संग्राम” के पत्र जॉब कार्ड धारकों को वितरित कर अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव कालीचरण निगम, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मवई बुजुर्ग में ‘सिसक’ रही जिंदगी: दर्द भरी ‘जुबां’ आखिर कौन सुनेगा !

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

Banda : एबीवीपी ने तांडव बेब सीरीज फिल्म के निर्देशक और अभिनेता का फूंका पुतला…

City News Uttar Pradesh

बांदा में कोरोना तेज : स्वास्थ कर्मियों की नियुक्ति में चुनाव आयोग की अनुमति कब

City News Uttar Pradesh

यूपी : चौपाल में जल शक्ति मंत्री रामकेश ने लोगों की सुनी समस्याएं, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती एक्शन मोड में :”सड़क निर्माण” का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर !

ब्रेकिंग न्यूज़