24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट
उत्तर प्रदेश

यूपी : चित्रकूट में हुए दो दर्दनाक हादसे, गुंता नदी में डूबकर युवक और नाला में बहने से लड़की की मौत …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत हनुमानगंज मजरा लौरी निवासी 26 वर्षीय एनपी कोल रविवार को अपने भाई राजभान, छोटका समेत अन्य कुछ साथियों के साथ मछली का शिकार करने गुंता नदी में गया था। कौबरा व रामपुर संपर्क मार्ग के पास नदी पर बने चेकडैम पर सभी लोग मछलियों का शिकार कर रहे थे। जबकि नदी उफान में थी। अचानक एनपी का पैर फिसल गया और चेकडैम में गिरकर नदी के तेज बहाल में बह गया। उसके भाइयों और साथियों ने खोजने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना दूसरे दिन सुबह ग्राम प्रधानपति मुन्ना सिंह को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।

सोमवार को अपराह्न करीब ढाई बजे उसका शव चेकडैम से करीब दो सौ मीटर की दूरी नदी में मिला। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी पूजा व मां फूलकली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे हैं।

-बालिका नाले में बही, मौत
मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत खपटिहा के मजरा मनौंधा बालिका नाला में बह गई। कौशांबी जनपद के सरांय अकिल थानांतर्गत कदैंली निवासी राकेश कुमार की छह वर्षीय पुत्री अंकिता अपनी मौसी सविता देवी निवासी मनौंधा के यहां मां के साथ आई थी। रविवार को बारिश की वजह से गांव के पास बह रहा नाला उफान पर था। गांव के बच्चों के साथ अंकिता नाला देखने गई थी। पैर फिसल जाने से वह नाले में गिरकर बह गई। सोमवार को पुलिस ने बालिका का शव खोजा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आया सांड़, वीडियो ट्वीट कर बोले- बड़ा कठिन है यूपी में सफर जो चल सको तो चलो

City News Uttar Pradesh

मुस्‍ल‍िम युवक द्वारा मह‍िला पर धर्म पर‍िवर्तन का दबाव: पुलिस तक पहुंचा मामला

पालिका अध्यक्ष मालती के विवाह गीतों नें मेंहदी हल्दी में बांधा शमां: गूंजी मधुर स्वर लहरी

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की नई पहल : कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को अब हर माह बैठक करेंगे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

हिट एंड रन कानून: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई सुलह ! ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

Banda : भाई यह तो गजब की अंधेर गर्दी, डीएम साहब बचाओ का गूंजा आर्तनाद !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़