31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सुरक्षा चाक-चौबंद : पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सदिंधों की हुई तलाशी
उत्तर प्रदेश

बांदा में सुरक्षा चाक-चौबंद : पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सदिंधों की हुई तलाशी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकुंभ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। धार्मिक आस्था के इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए, शहर में “सुरक्षा व्यवस्था” को “चाक-चौबंद” करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है, जबकि बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बांदा में सुरक्षा चाक-चौबंद : पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सदिंधों की हुई तलाशी

प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है। यात्रियों को बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान वे सजग रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए रविवार की देर रात शहर कोतवाली पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में पैदल गश्त की।  गश्त के दौरान शहर के बलखंडी नाका मोहल्ला, बन्योटा, महेश्वरीदेवी मंदिर, छोटी बाजार, शंकर गुरु चौराहा, गूलर नाका, अमर टाकीज, बाबूलाल चौराहा, सट्टन चौराहा और काली माता मंदिर जैसे संवेदनशील इलाकों को कवर किया गया।

बांदा में सुरक्षा चाक-चौबंद : पुलिस ने बढ़ाई गश्त, सदिंधों की हुई तलाशी

इस दौरान शहर कोतवाल पंकज सिंह भी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि महाकुंभ मेला के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, “शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।” पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला प्रशासन का उर्वरक विक्रेताओं पर डंडा: बांदा की चारों तहसीलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

प्रशासनिक व्यवस्था के अभाव पर घरों में कृतिम जलाशय बनाकर छठ महापर्व संपन्न

City News Uttar Pradesh

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

सपा और सहयोगी दल बैठक : मची अफरा-तफरी, नहीं मिली पाई सबको बैठने की जगह

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग सहायक अभियंता मंडलीय निर्वाचन संपन्न : सृष्टि अध्यक्ष एवं रवी सचिव निर्वाचित

City News Uttar Pradesh

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़