City News Uttar Pradesh
बसपा का यूपी विधानसभा में 'खाता साफ': इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी 'प्रतिनिधित्व' हुआ समाप्त
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बसपा का यूपी विधानसभा में ‘खाता साफ’: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी ‘प्रतिनिधित्व’ हुआ समाप्त

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ‘राजनीति’ में बुधवार को ‘एक बड़ा राजनीतिक अध्याय समाप्त’ हो गया। ‘बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश में इकलौते विधायक’ उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लखनऊ के ‘एक निजी अस्पताल में भर्ती’ थे।

बसपा का यूपी विधानसभा में 'खाता साफ': इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी 'प्रतिनिधित्व' हुआ समाप्तउनके निधन के साथ ही ‘403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व पूरी तरह समाप्त’ हो गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा की ओर से जीत दर्ज करने वाले वह अकेले विधायक थे और विधानसभा में बसपा विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

बसपा का यूपी विधानसभा में 'खाता साफ': इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी 'प्रतिनिधित्व' हुआ समाप्तबलिया जिले की ‘रसड़ा विधानसभा सीट’ से ‘उमाशंकर सिंह वर्ष 2012 से लगातार विधायक चुने’ जा रहे थे। 2022 के चुनाव में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी और ‘बसपा के एकमात्र विजयी प्रत्याशी’ बने। संगठन और विधानसभा दोनों में उनकी ‘सक्रिय भूमिका’ के कारण उन्हें ‘पार्टी का मजबूत चेहरा’ माना जाता था। उनके निधन से बसपा को बड़ा राजनीतिक झटका’ लगा है, वहीं रसड़ा क्षेत्र ने भी अपना लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो’ दिया।

बसपा का यूपी विधानसभा में 'खाता साफ': इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी 'प्रतिनिधित्व' हुआ समाप्तउनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें सक्रिय और जनप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि ‘उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति’ है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : बांदा -चित्रकूट सीट पर भाजपा ने आर.के पटेल पर फिर जताया विश्वास, चुनाव में लगायेंगे बेड़ा पार ?

भ्रमण कर आयुक्त दिनेश सिंह ने देखी शहर की सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर 81 लोगों का किया गया चालान

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे “बाबा साहब” के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

“मधुसूदन की सपा” में नहीं हैं कुछ “मधुर” ? संगठन में “निराशा और शीत युद्ध” !

City News Uttar Pradesh

News : अंधी-गूंगी सरकार किसानों की नहीं सुन रही बात : रंजना

नगर पालिका का चला चाबुक: दुकानदारों पर जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़