32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की 'सुस्ती' पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की ‘सुस्ती’ पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की “प्रशासनिक मशीनरी” उस समय “हिल” गई जब डीएम जे. रीभा ने पैलानी तहसील का “औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परतें खोल” दीं। तहसील के विभिन्न पटलों खतौनी नकल, राजस्व निरीक्षण, संग्रह अधिष्ठान, नजारत और लेखपाल कक्ष की गहन जांच में कई खामियां उजागर हुईं, जिस पर डीएम ने सख्त तेवर दिखाए।

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की 'सुस्ती' पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि “लंबित मामलों की संस्कृति” अब खत्म होगी। सभी पुराने वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी गई।

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की 'सुस्ती' पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

रिपोर्ट में 92 प्रतिशत वसूली का आंकड़ा पेश किया गया, लेकिन डीएम ने शेष 8 प्रतिशत को लेकर कड़ा रुख अपनाया। खासतौर पर दस बड़े बकायेदारों की सूची मंगाकर तत्काल वसूली के निर्देश दिए गए। बैंक और विद्युत देयकों की वसूली को लेकर भी फटकार लगाई गई। सूत्रों के अनुसार, बड़े बकायेदारों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। दाखिल-दफ्तर के लंबित मामलों और धारा 116 के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा में भी सुस्ती सामने आई।

डीएम का चला प्रशासनिक डंडा: फाइलों की 'सुस्ती' पर नाराज, ढिलाई नहीं बर्दाश्त

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नजारत कार्यालय में रजिस्टर-9, दैवीय आपदा रजिस्टर और रजिस्टर नंबर 4 की जांच के दौरान अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाई गईं। भूलेख अभिलेखागार में पुराने प्रपत्रों का ढेर और अव्यवस्थित रिकॉर्ड देख डीएम ने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। लेखपाल कक्ष में साफ-सफाई की स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। डीएम जे. रीभा के इस औचक निरीक्षण सें तहसील प्रशासन में हलचल रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खप्टिहा कलां में हुआ विराट दंगल : पूर्व विधायक दलजीत नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

जल निकासी की समस्या विकराल: 10 वर्षों से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

बांदा में संभावित बाढ़ से एलर्ट हुई सरकार : मंत्री रामकेश नें भेजी एनडीआरएफ टीम

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी का बांदा डीएम और एसपी पर आरोप: छापेमारी के बहाने लें गये मुकदमें के कागजात !

वोट चोर गद्दी छोड़ो: बांदा में कांग्रेस नें खोला मोर्चा, चला हस्ताक्षर अभियान

City News Uttar Pradesh

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़