City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम'?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। प्रदेश की राजनीतिक हवा इन दिनों “असामान्य रूप” से “गर्म” है। वजह ‘समाजवादी पार्टी में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री’। यह महज़ एक “दल-बदलो” नहीं, बल्कि प्रदेश की बदलती “सामाजिक-राजनीतिक बिसात” का संकेत माना जा रहा है।

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम'?

दूसरी ओर, सपा के “कद्दावर नेता आजम खान” जेल में हैं। उम्र और स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में “राजनीतिक गलियारों में चर्चा है की नसीमुद्दीन की ऐंट्री क्या आज़म के ‘पॉलिटिकल वैक्यूम’ को भरने की है, या फिर 2027 की रणनीति का शुरुआती अध्याय” ?

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम'?

हालांकि नसीमुद्दीन स्पष्ट कहते हैं की आजम खां मुझसे वरिष्ठ औऱ राजनीति के हर मायने में श्रेष्ठ हैं हम उनके साथ उनकी रणनीति के तहत अखिलेश यादव की सीएम के रूप में पुनः ताजपोशी करायेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि आजम सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं, तो पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत मुस्लिम नेतृत्व की आवश्यकता होगी।

नसीमुद्दीन की एंट्री: आज़म की विरासत, सिद्दीकी की ताकत, सपा में भर रहा ‘पॉलिटिकल वैक्यूम'?

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में उनका स्वागत किया। सिद्दीकी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे और मायावती के करीबी माने जाते थे। वे चार बार सशक्त मंत्री रहे, विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी बने। 2017 में बसपा से निष्कासन के बाद 2018 में कांग्रेस में गए, लेकिन हाल में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

सिद्दीकी ने कहा कि वे अखिलेश यादव का सम्मान करते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रभाव बुंदेलखंड के साथ-साथ मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत बेल्ट सहित कमोवेश पूरे प्रदेश में माना जाता है। मुस्लिम समुदाय में उनकी अत्यधिक मजबूत पकड़ है। ऐसे में यह सोचना लाजिमी है की ‘क्या सपा मुस्लिम वोट बैंक को ‘डायवर्सिफाई’ करने की रणनीति पर काम कर रही है’ ?

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग 'सपा में एंट्री': अखिलेश की मौजूदगी में 'लूट' ली 'महफिल'

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को मजबूत करने के नाम पर सपा नेतृत्व मुस्लिम नेतृत्व को बहुस्तरीय बनाने की कोशिश में है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम नेतृत्व हमेशा निर्णायक रहा है। ऐसे में सिद्दीकी की एंट्री केवल एक सदस्यता नहीं, बल्कि सियासी समीकरणों का संकेत भी मानी जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाबालिग़ छात्रा से दुष्कर्म में दो को आजीवन कारावास : तीस -तीस हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

City News Uttar Pradesh

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल” !

City News Uttar Pradesh

Banda : बेसहारा पशु आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

ट्रेन से आने वाले यात्री को लूटने वाले, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में अब न्यूरो सर्जरी व ब्रेस्ट के मरीजों का भी होगा इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़