- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला विकास अधिकारी और डीसी मनरेगा ने सभी ब्लाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 57 कर्मचारी बिना कोई सूचना दिए नदारद मिले। बिसंडा में कृषि बीज भंडार बंद मिला। अधिकारियों की आख्या पर मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।

शासन और प्रशासन ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को समय से कार्यालय में पहुंचकर विकास कार्यों को गति देने और फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके उलट खंड विकास कार्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपना रवैया बदलने को तैयार नहीं हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को जिला विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी और उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी से सभी ब्लाकों का औचक निरीक्षण कराया। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही की पोल खुल गई। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधान सहायक सावित्री देवी, वाहन चालक देवकीनंदन, कर्मी रोशनी व ब्लाक समन्वयक पुष्पेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। एनआरएलएम कार्यालय में सतीश दुबे, प्रभात मौर्य, प्रशांत कुमार शुक्ला, राकेश कुमार, अराधना, नरेंद्र कुमार, अनसूया राय, राजनारायण व्यास, राकेश मिश्रा, विनय कुमार द्विवेदी, कौशल किशोर सिंह, हरिशंकर राजपूत, शरद चंद्र श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। बिसंडा ब्लाक कार्यालय में लिपिक लखन सिंह, जयप्रकाश सिंह, अमित कुमार अवस्थी, बाल विकास परियोजना में पंचायती मुख्य सेविका, मनरेगा सेल में फूलचंद्र शुक्ला, दीपक श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र व उमेश कुशवाहा अनुपस्थित मिले। कृषि विभाग में कृषि बीज भंडार बंद मिला।

महुआ ब्लाक में जिला विकास अधिकारी को सहकारिता विवाह के सहायक विकास अधिकारी रामसिंह, एनआरएलएम के नारायण सिंह, मनरेगा सेल के तकनीकी सहायक राजेंद्र कुमार पांडे, सुरेंद्र गुप्ता, संजय त्रिपाठी, उदित किशोर अवस्थी, विक्रांत त्रिपाठी व डीआरडीए के सत्य प्रकाश गायब मिले। तिंदवारी ब्लाक में समाज कल्याण के सहायक विकास अधिकारी आलोक चंद कुशवाहा, एनआरएलएम के आसिफ अली व देवेंद्र कुमार गुप्ता, नरैनी ब्लाक में एनआरएलएम के केप्रसाद व ऐश्वर्या केशरवानी, बाल विकास परियोजना की शांति देवी, यश कुमार, राजीव कुमार, मनरेगा सेल के उमाकांत धुरिया, पंचायती राज के पारस देव कुशवाहा, खंड प्रेरक अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई विभाग के जेई बृजेश सिंह राठौर व ग्राम विकास विभाग के वरिष्ठ सहायक दयाराम भी गैरहाजिर मिले।
जसपुरा ब्लाक में उपायुक्त मनरेगा को मनरेगा सेल के नंदकिशोर, लेखा सहायक तकनीकी सहायक मोहम्मद सलीम व डीआरडीए के कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक कुमार, विकास दीक्षित, पंचायती राज के सुधीर, रामसेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका प्रभा देवी निरंजन, कमासिन ब्लाक में मनरेगा सेल के श्याम बाबू लेखा सहायक भी गायब मिले। जिला विकास अधिकारी और उपायुक्त मनरेगा ने अपनी निरीक्षण के मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या को सौंपी। उन्होंने सभी 57 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। साथ ही दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
