City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव से अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव वर्ष पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्तओं को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

यूपी चुनाव से अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे
Akhilesh Yadav’s big announcement: If the government is formed, 300 units will be given to domestic consumers and free electricity to farmers

सपा की यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। अब इस घोषणा से सपा ने आप का एक चुनावी वादा अपना लिया है। अखिलेश यादव ने एलान किया कि नए साल पर हर कोई संकल्प लेता है। हमारा संकल्प है कि सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के बारे में कहा जाता है कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है।

यूपी चुनाव से अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे
Akhilesh Yadav’s big announcement: If the government is formed, 300 units will be given to domestic consumers and free electricity to farmers

अखिलेश यादव ने गुलदस्ता लेकर आए कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर ये मुझे कन्नौज में दिया होता तो इसे भट्ठी में डालकर हम इत्र निकाल लेते। उन्होंने सभी को नव वर्ष को बधाई दी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सपा के कारोबारी पर छापेमारी करनी थी पर अपने ही कारोबारी पर मार दिया। ये डिजिटल इंडिया की गड़बड़ी है।

यूपी चुनाव से अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे
Akhilesh Yadav’s big announcement: If the government is formed, 300 units will be given to domestic consumers and free electricity to farmers

– गुलदस्ता लाने वाले अपने बूथ पर सपा को जिताने की लें जिम्मेदारी

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव की तैयारी में जुट जाइए। जनता में जिस तरह का समर्थन सपा को मिल रहा है। उससे प्रदेश में सपा सरकार बनना तय है। कार्यकर्ताओं के गुलदस्ता भेंट करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गुलदस्ता लेकर आए हैं। वो पार्टी को अपने बूथ पर जिताने की जिम्मेदारी लें। 2022 प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष साबित होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कॉलेज में मारपीट: चार ‘इंटर्न डॉक्टर’ किये गये निलंबित

City News Uttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : एक कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल …

City News Uttar Pradesh

Banda : होटल संचालक पर गोलियां चलाने वाले तीन अपराधी हुए गिरफ्तार …

सीएम योगी नें पुलिस भर्ती परीक्षा किया रद्द : छह माह बाद पुनः परीक्षा

City News Uttar Pradesh

भाजपा का ‘टिकट-कट’ ऑपरेशन शुरू, ‘गायब’ विधायकों की उड़ी नींद, खराब रिपोर्ट पर गिरेगी गाज

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दुर्गा शक्ति के सख्त निर्देश: शिकायतें निस्तारण में अनावश्यक न हो देर

ब्रेकिंग न्यूज़