City News Uttar Pradesh
बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : "सर्दी वंदेमातरम की गति" पर, जनजीवन थरथराया
उत्तर प्रदेश

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बर्फीली “सर्द हवाओं का कहर लगातार घनघोर मुकाम” पर है। सर्दी की “बेवफाई जुल्म ढा” रही है। “सितम वंदेमातरम एक्सप्रेस की तरह गतिवान” है। नए साल की शुरुआत से ही शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का आलम जारी है। बर्फीली हवाओं ने निरंतर गलन और बढ़ा दी है। आलम यह है कि ठंड एवं कोहरे की धुंध नें सूर्य के प्रकाश को परास्त कर दिया है। सूर्य की रोशनी चार दिनों से धुंध को चीरने के प्रयास में “चीं” बोल चुकी है। गलन और ठंड के आगे धूप नतमस्तक है।

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : "सर्दी वंदेमातरम की गति" पर, जनजीवन थरथराया

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकारों को मानना है कि अभी पांच -छह दिन तक ठंड और गलन से राहत के कोई उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट की निरंतरता रहेगी। सुबह घने कोहरे की धुंध छाई रही। आसमान में कोहरा छाने और शीतलहर के कारण जबरदस्त सर्दी का असर रहा। लगभग 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से “शीतलहर गति छक्के” छुड़ा रही है।

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : "सर्दी वंदेमातरम की गति" पर, जनजीवन थरथराया

सर्दी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहे। पालिका की ओर से अलाव की जगह -जगह उचित व्यवस्था है। इसके अलावा भी लोग पुराने टायर व कचरा जलाकर आग तापते दिखे। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा.दिनेश साह ने बताया कि पश्चिमी हवाएं ठंडी हैं। मौसम में अभी पांच -छह दिन तक कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : कटिया मशीन की चपेट में आया किसान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

चोरों ने किया ऐसा काम कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी की भर आईं आंखें

City News Uttar Pradesh

नरैनी विधान सभा सीट : रालोद के वीरेंद्र साक्षी नें भाजपा की उड़ाई नींद ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़