29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया "ककहरा"
उत्तर प्रदेश

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया “ककहरा”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपना दल एस पार्टी की बैठक तिंदवारी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन का “ककहरा” सिखाया गया। पार्टी की कमजोर धरातलीय स्थिति को देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने घरों में “पार्टी झंडे और महापुरुषों” के चित्र लगाएं। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की गई।

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया "ककहरा"

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल ने चिंता जताई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का यह संसदीय क्षेत्र गृह जनपद है। फिर भी यहां पार्टी संगठन की जमीनी मजबूती “रेत के महल तरह ढेर” है। उन्होंने कहा कि यहां सभी विधानसभाओं में प्रदेश कार्यालय से प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो माह में 8 दिन तक विधानसभाओं में प्रवास करके संगठन को मजबूत करेंगे।

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया "ककहरा"

बैठक में प्रदेश महासचिव सहकारिता मंच कुबेर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव विधि मंच दिनेश सिंह पटेल, सदर विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण प्रजापति, कौशलेंद्र साहू ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णेन्द्र पटेल ने की। संचालन जिला महासचिव अजय सिंह पटेल ने किया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जंगल में मिले सब्जी विक्रेता के शव के मामले में आया नया मोड़, परिवार बोला- प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 लोग घायल

City News Uttar Pradesh

Operation Sindoor: India entered Pakistan and dropped bombs, destroyed 9 terrorist hideouts, killed more than 100 terrorists!

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: रक्त ‘नाड़ियों’ में बहे, नालियों में नहीं, मानवता का दिखा ‘अनूठा’ संगम

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में डाका: पुलिस चौकी के बावजूद ‘दो घरों’ में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुआ ‘कांड’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़